Ambala MC Election 2026: 10 मई को मेयर और पार्षद चुनाव को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Edited By Harman, Updated: 08 May, 2026 06:36 PM

ambala mc election 2026 tight security arrangements for the mayor and councilor

अंबाला में लोकतंत्र का उत्सव यानी नगर निगम चुनाव 10 मई को होने जा रहे हैं। शहर के मेयर और 20 वार्डों के पार्षदों को चुनने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन ने अपनी कमर...

अंबाला (अमन कपूर) : अंबाला में लोकतंत्र का उत्सव यानी नगर निगम चुनाव 10 मई को होने जा रहे हैं। शहर के मेयर और 20 वार्डों के पार्षदों को चुनने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है।

नगर निगम चुनाव शांति से हो इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरे तरीके से तैयार है। एसपी अंबाला खुद हर बूथ जाकर चेक कर रहे हैं। निगम चुनाव के लिए 10 मई को मतदान होगा। एसपी अंबाला ने कहा चुनाव आयोग की गाइडलाइंस के अनुसार व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए हैं। हर बूथ पर पुलिस बल मौजूद रहेगा और संवेदनशील बूथों पर विशेष नजर रहेगी। इसके अलावा, हमारे पास पर्याप्त रिजर्व फोर्स भी है जो किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। उन्होंने अंबाला वासियों से अपील करते हुए कहा कि वे निर्भीक होकर मतदान करें और शांति बनाए रखने में सहयोग करें। 

अंबाला पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की हुड़दंगबाजी या कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की अपील है कि पिछले रिकॉर्ड को तोड़ते हुए इस बार अधिक से अधिक लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करें। अब देखना यह होगा कि 10 मई को अंबाला की जनता किसके पक्ष में अपना फैसला सुनाती है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!