अंबाला: सिविल अस्पताल में नौकरी लगवाने के नाम पर रुपए ठगने वाला युवक गिरफ्तार

Edited By Isha, Updated: 30 Jul, 2022 06:36 PM

ambala man arrested for duping money in name of job in civil hospital

फिलहाल पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर यह लगाने का पता कर रही है कि इस काम में उसके साथ और कितने लोग शामिल हैं और यह काम कब से चल रहा है।

अंबाला(अमन): पुलिस ने नौकरी लगवाने के नाम पर झांसा देकर पैसे ठगने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में नौकरी लगवाने के नाम पर प्रत्येक व्यक्ति से 5 हजार रुपए लेता था। गिरफ्तार किया गया युवक अब तक काफी युवकों के साथ धोखाधड़ी कर चुका है। फिलहाल पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर यह लगाने का पता कर रही है कि इस काम में उसके साथ और कितने लोग शामिल हैं और यह काम कब से चल रहा है।

 

स्वीपर व कंपाउंडर की नौकरी लगवाने का देता था झांसा

 

युवक पर आरोप है कि वह नौकरी का झांसा देकर लोगों से पैसे ऐंठने का धंधा करता था। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक नागरिक अस्पताल में स्वीपर व कंपाउंडर की नौकरी लगवाने के नाम पर लोगों से 5 हजार रुपए लेता था। शनिवार को भी यह युवक किसी से रुपए लेने के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचा था। इस दौरान मौके पर पुलिस को बुलाकर ठगी करने वाले युवक को पुलिस की हिरासत में दे दिया गया है। ठगी का शिकार हुए युवक ने बताया कि पिछले दो महीने से हितेश नामक युवक ने अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में नौकरी लगवाने के नाम पर रुपए लिए थे। जबकि अभी तक कोई नौकरी नहीं लगवाई है। पीड़ित ने बताया कि उसके अलावा कई युवकों ने नौकरी के झांसे में आकर आरोपी को रुपए दिए थे।

 

आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस

 

पुलिस अधिकारी नरेश ने बताया कि हितेश नामक युवक को गिरफ्तार किया गया है, जो नौकरी लगवाने के नाम पर लोगों से रुपए लेता था। उन्होंने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ में पता लगाया जाएगा कि इसके साथ और कितने युवक इस काम में शामिल हैं। इसी के साथ यह भी पता लगाया जाएगा कि आरोपी ने अब तक कितने लोगों को नौकरी का झांसा देकर रुपए ठगे हैं।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!