आढ़ती एसोसिएशन चुनाव में सभी पदाधिकारियों ने निर्विरोध की हासिल जीत, गुलाल लगाकर एक दूसरे दी बधाई
Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 09 Mar, 2023 04:40 PM

डबवाली आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान पद के चुनाव में उम्मीदवार गौरव मोंगा ने निर्विरोध जीत हासिल की।
डबवाली(संदीप): डबवाली आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान पद के चुनाव में उम्मीदवार गौरव मोंगा ने निर्विरोध जीत हासिल की। वहीं प्रधान के अलावा उप प्रधान पद के लिए विकास बंसल, कोषाध्यक्ष पद पर विनोद जिंदल और सचिव पद पर राजेश जिंदल को भी निर्विरोध चुना गया। इस दौरान आढ़तियों ने गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दी।
बता दें कि डबवाली में आढ़ती एसोसिएशन की कार्यकारिणी का 2 वर्षों का कार्यकाल पूरा होने पर प्रधान, उप प्रधान, सचिव व कोषाध्यक्ष के पदों पर अनाज मंडी स्थित किसान विश्राम गृह में चुनाव कराए गए। चुनाव कराने के लिए 7 सदस्यीय चुनाव निर्णायक मंडल बनाया गया। प्रधान, उप प्रधान, सचिव व कोषाध्यक्ष के पद के लिए नामांकन दाखिल किए गए। इन सभी पदों पर 1-1 नामांकन पत्र ही दाखिल किया गया। जिस वजह से सभी पदों पर उम्मीदवारों को निर्विरोध जीत मिली। कच्चा आढ़ती एसोसिएशन का प्रधान पद के लिए गौरव मोंगा ने नामांकन दाखिल किया था।
उनके सामने किसी ने प्रधान पद के लिए नामांकन दाखिल नहीं किया। जिस वजह से गौरव मोंगा निर्विरोध आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान चुन लिए गए। इससे पहले गुरदीप कामरा डबवाली कच्चा आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान थे। उनका कार्यकाल पूरा होने के बाद आढ़ती एसोसिएशन की कार्यकारिणी भंग कर दी गई और चुनाव कराया गया। जिसमें सभी पदाधिकारियों ने निर्विरोध जीत हासिल की है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
Related Story

नायब सैनी और तरुण भंडारी की पहल से टला बड़ा विवाद, सिख समाज ने कहा- भाईचारे की हुई जीत

पेंशन केसों पर सख्त हुई हरियाणा सरकार, अधिकारियों को दी ये कड़ी चेतावनी

अब खाद के लिए कहीं लाइनें नहीं लगेंगी, लगे तो मुझे बताना, मैं खाद भिजवा दूंगा: कृषि मंत्री

हरियाणा के विधानसभा चुनावों में कब कौन जीता कौन हारा, संपूर्ण इतिहास समेटे किताब 'चौपाल से...

बंधवाड़ी प्लांट में नहीं है आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम, MCG ने एजेंसी पर लगाया जुर्माना

अंडरपास में मिला ई-रिक्शा चालक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

गन्नौर में पुलिस एनकाउंटर में बदमाश ढेर, हेड कॉन्स्टेबल को भी गोली लगी

Haryana में इनके के नाम पर बनेंगी सड़कें और पार्क, चौराहों पर लगेंगी प्रतिमाएं

करनाल के इस गांव में फायरिंग से मचा हड़कंप, युवक की पीठ पर लगे गोली के छर्रे

हरियाणा सरकार ने अनुबंध कर्मचारियों को दी बड़ी राहत, आवेदन सत्यापन की समय-सीमा बढ़ाई