हड़ताल करने वाले रोडवेज कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने की पूरी तैयारी (VIDEO)

Edited By Shivam, Updated: 08 Aug, 2018 08:12 PM

सरकार इस बार हड़ताली कर्मचारियों पर कारवाई करने के मूड में है। सरकार ने हरियाणा रोडवेज की हड़ताल का आंकलन करने के लिए अधिकारियों को आदेश जारी किए है, जो कर्मचारी बीते दिन हड़ताल में शामिल रहे उन सभी की जानकारी डिपो महा प्रबंधकों से...

चंडीगढ़(धरणी): सरकार इस बार हड़ताली कर्मचारियों पर कारवाई करने के मूड में है। सरकार ने हरियाणा रोडवेज की हड़ताल का आंकलन करने के लिए अधिकारियों को आदेश जारी किए है, जो कर्मचारी बीते दिन हड़ताल में शामिल रहे उन सभी की जानकारी डिपो महा प्रबंधकों से मांगी गई है। परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा अधिकारियों की रिपोर्ट आने के बाद हड़ताली कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।

PunjabKesari

हरियाणा में मंगलवार को रोडवेज के चक्का जाम से सरकार को मोटा फटका लगा है। सैकड़ों बसें डिपो में खड़ी रही और सवारियां राह ताकती रही, न केवल लोगों को परेशानी हुई, बल्कि सरकारी खजाने को भी हड़ताल की मोटी कीमत चुकानी पड़ी है। लिहाजा सरकार ने हड़ताल से हुए नुकसान के आंकलन का काम शुरू कर दिया है। बाकायदा महाप्रबंधकों से पूरी डिटेल मांगी गई है, जिसमें उन कर्मचारियों के नाम भी मांगे गए हैं जो हड़ताल में शामिल रहे।

PunjabKesari

परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि सभी जगह से रिपोर्ट मंगाई गई है। उसके बाद पूरा आंकलन होगा कि आखिर हड़ताल से हरियाणा रोडवेज को कितना नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने बताया कि फिलहाल सभी रोडवेज की बसें सुचारू रूप से अपने अपने निर्धारित मार्गो पर चल रही हैं। हड़ताल के दौरान भी प्रदेश में 569 रोडवेज की बसें और करीब 950 सहकारी बसें तमाम रुट पर चल रहीं थीं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!