Haryana: बच्चे कस लें कमर...गर्मी की छुट्टियों के बीच इस दिन खुलेंगे सभी स्कूल, सरकार ने जारी किए निर्देश

Edited By Isha, Updated: 17 Jun, 2025 09:48 AM

all government schools open on 21 june yoga day

हरियाणा के सभी सरकारी स्कूल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए खुलेंगे। स्कूलों में एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग थीम पर योग संगम का आयोजन किया जाएगा जिसमें छात्र शिक्षक और अभिभावक सामूहिक

हरियाणा डेस्क: हरियाणा के सभी सरकारी स्कूल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए खुलेंगे। स्कूलों में एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग थीम पर योग संगम का आयोजन किया जाएगा जिसमें छात्र शिक्षक और अभिभावक सामूहिक योगाभ्यास करेंगे। शिक्षा विभाग ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं और जिला शिक्षा अधिकारियों को प्रतिभागियों की रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। संजीव वर्मा को फिर से आयुष विभाग का महानिदेशक नियुक्त किया गया है।

 कार्यक्रम के बाद सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को 24 जून तक पोर्टल पर प्रतिभागियों की रिपोर्ट साझा करनी होगी। निर्धारित फार्मेट में बताना होगा कि योग संगम में कितने पीएश्री और कितने अन्य स्कूल शामिल हुए। कितने शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों और अन्य लोगों ने भागीदारी की।
 

कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर संबंधित स्कूलों के प्रधानाध्यापक और योग क्लब की जिम्मेदारी होगी। आयोजन से संबंधित ब्रांडिंग किट, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से संबंधित आवश्यक सामग्री तथा 10 महत्वपूर्ण कार्यक्रमों से संबंधित व्यापक पाठ्य सामग्री सभी विद्यालयों में प्रसारित की जाएगी। योग की तैयारियों में जुटी हरियाणा सरकार ने आयुष विभाग के महानिदेशक संजीव वर्मा को दोबारा इसी पद पर नियुक्ति दे दी है। उनका तबादला कर दिया गया था, लेकिन अगले दिन ही संजीव वर्मा को खेल महानिदेशक व अंबाला के मंडलायुक्त के साथ-साथ आयुष विभाग के महानिदेशक का कार्यभार वापस सौंप दिया गया है।

योग की तैयारियों में जुटी हरियाणा सरकार ने आयुष विभाग के महानिदेशक संजीव वर्मा को दोबारा इसी पद पर नियुक्ति दे दी है। उनका तबादला कर दिया गया था, लेकिन अगले दिन ही संजीव वर्मा को खेल महानिदेशक व अंबाला के मंडलायुक्त के साथ-साथ आयुष विभाग के महानिदेशक का कार्यभार वापस सौंप दिया गया है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!