Wedding 2024: शादी के बंधन में बंधने जा रहे भारतीय हॉकी टीम के आकाशदीप और मोनिका मलिक, जानें कब लेंगे 7 फेरे

Edited By Manisha rana, Updated: 14 Nov, 2024 08:04 AM

akashdeep and monica malik of indian hockey team are going to get married

भारतीय हॉकी टीम के स्टार खिलाड़ी ओलिंपियन आकाशदीप सिंह और हरियाणा की हॉकी खिलाड़ी मोनिका जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों खिलाड़ियों की शादी होने जा रही है। दोनों की सगाई हो गई। दोनों खिलाड़ी 15 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

हरियाणा डेस्क : भारतीय हॉकी टीम के स्टार खिलाड़ी ओलिंपियन आकाशदीप सिंह और हरियाणा की हॉकी खिलाड़ी मोनिका जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों खिलाड़ियों की शादी होने जा रही है। दोनों की सगाई हो गई। दोनों खिलाड़ी 15 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 

मोनिका मूल रूप से हरियाणा के सोनीपत के गोहाना के गांव गामड़ी की रहने वाली हैं। वहीं आकाशदीप सिंह तरनतारन के खडूर साहिब के गांव वीरोवाल के निवासी हैं। उनका शादी समारोह मोहाली के लांडरा-सरहिंद हाईवे पर स्थित एक निजी रिजॉर्ट में होगा। समारोह में हॉकी खेल जगत के कई नामी खिलाड़ी व अधिकारी पहुंचेंगे। 

कौन हैं आकाशदीप

आकाशदीप सिंह हॉकी जगत का एक बड़ा नाम हैं और बड़े भारतीय ऑलिंपियन के रूप में पहचाने जाते हैं। उन्होंने 2014 में ही दक्षिण कोरिया में आयोजित 17वें एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीता था। साल 2015 में उन्हें विश्व लीग राउंड में भी जगह मिली थी और यहां पर उन्होंने जीत हासिल की थी। बता दें कि आकाशदीप सिंह पंजाब पुलिस में डीएसपी के पद पर तैनात हैं। पिछले साल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा उन्हें नियुक्त किया गया था। 

कौन हैं मोनिका मलिक

वहीं मोनिका भारतीय हॉकी टीम की प्लेयर हैं। टोक्यो ओलिंपिक में शानदार प्रदर्शन किया था। साल 2009 में भारतीय जूनियर हॉकी टीम में उनका चयन हुआ था और साल 2011 में वे सीनियर टीम में शामिल हुईं। इसके बाद साल 2014 में इंचिओन में हुए एशियाई खेलों में  ब्रोंज मेडल जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहीं। साल 2017 में गिफू में हुए हॉकी के एशिया कप में उनकी टीम ने गोल्ड मेडल जीता और साल 2018 में जकार्ता में हुए एशियाई खेलों में सिल्वर मेडल जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहीं। वर्तमान समय में मोनिका भारतीय रेलवे में कार्यरत हैं। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!