सिरसा में गरजे अजय चौटाला, अभय पर किया 'वाकप्रहार'(VIDEO)

Edited By Shivam, Updated: 18 Nov, 2018 04:06 PM

सिरसा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अजय चौटाला ने कहा कि कि ये झंडा ये डंडा ये चश्मे का निशान में अभय को देता हूं, लेकिन उसमें सम्भालने की क्षमता होनी चाहिए। मैंने इस पार्टी को पिछले 40 सालों से अपने खून पसीने से सींचा है। चौटाला ने कहा कि हमारा...

सिरसा(सतनाम सिंह): सिरसा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अजय चौटाला ने कहा कि कि ये झंडा ये डंडा ये चश्मे का निशान में अभय को देता हूं, लेकिन उसमें सम्भालने की क्षमता होनी चाहिए। मैंने इस पार्टी को पिछले 40 सालों से अपने खून पसीने से सींचा है। चौटाला ने कहा कि हमारा परिवार एक है, अभय मेरा अजीज है उसके लिए उसी घर से खाना जाएगा और उसकी भाभी बनाकर भेजेगी इसमें कोई फर्क नहीं आएगा।

उन्होंने अभय चौटाला पर वाकप्रहार सवाल किया कि नैना चौटाला नेता प्रतिपक्ष बनने की दावेदार न आज है ना पहले थी न कल होगी, न कभी दुष्यंत सीएम का कंडिडेट बना। उसको तो चाचा ने सम्भालना था, अगर चाचा ही 17वीं मंजिल से धक्का देदे तो बच्चे क्या करेंगे?

PunjabKesari


बसपा से गठबंधन के सवाल पर अजय सिंह ने कहा हम राजनीतिक सूझबूझ से बैठकर विचार-विमर्श करेंगे और कांग्रेस और भाजपा को सत्ता से दूर करने का काम करेंगे। हम सभी विपक्षी दलों को एकजुट करने का काम करेंगे। नई पार्टी के गठन के बाद अकाली दल के साथ गठबंधन पर अजय चौटाला ने कहा सरदार प्रकाश सिंह बादल हमारे परिवार के सर्वे सर्वा हैं । उनका हाथ सदैव हमारे परिवार पर रहा है और आगे भी रहेगा।

वहीं अजय सिंह ने कहा कि नैना चौटाला राज्यपाल को इस्तीफा क्यों दे, अगर अभय में ताकत है तो नैना चौटाला को भी पार्टी से निकाल दे।  वहीं मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओं पर दिए विवादित बयान पर अजय सिंह ने कहा कि मनोहरलाल मुख्यमंत्री के काबिल ही नहीं हैं। जब से ये प्रदेश के मुख्यमंत्री बने है तब से महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं, छोटी छोटी बच्चियों पर रेप की घटनाएं बढ़ी है। इन्होंने प्रदेश को बर्बाद करने का काम किया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!