प्रगतिशील किसानों के लिए एक नया विकल्प है कृषि अध्यादेश : धनखड़

Edited By Manisha rana, Updated: 21 Sep, 2020 08:17 AM

agriculture ordinance is a new option for progressive farmers dhankhar

रविवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़  ने  कहा कि आप सभी देशवासियों को कृषि अधिनियम के दोनों सदनों से पास होने पर शुभकामनाएं...

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी) : रविवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़  ने  कहा कि आप सभी देशवासियों को कृषि अधिनियम के दोनों सदनों से पास होने पर शुभकामनाएं। यह अधिनियम आने वाले समय में देश के समस्त प्रगतिशील किसानों के लिए आर्थिक आजादी का सूत्रधार होगा। देश का किसान पुरानी विकल्प मंडी और एम.एस.पी. के साथ-साथ आजादी के साथ अपना उत्पाद देश में कहीं भी अपने भाव से बेच सकता है।

देश में पहले से ही चाहे वह मत्स्य पालन हो या पोल्ट्री फार्म से जुड़ा किसान वर्ग हो डायरैक्ट मार्कीटिंग योजना के साथ अपना माल आर्थिक आजादी के साथ बेचकर मुनाफा कमा रहे हैं। किसानों को इस अधिनियम को लेकर विपक्षी दल झूठ और भ्रम फैलाकर भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं और अपनी राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं। कांग्रेस पार्टी अपने पिछले घोषणा पत्रों में इस बिल को लागू करने का घोषणा करती रही है और आज केवल राजनीति करने के लिए किसानों को अपनी गंदी राजनीति का हिस्सा बना रही है।

प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ ने कहा कि इस अधिनियम में किसानों के समस्त अधिकार और हितो को सुरक्षित रखने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इस नियम में कोई भी व्यापारी यदि किसी कृषक से अनुबंध करेगा तो वह केवल 5 वर्षों तक के लिए ही मान्य होगा और किसी भी प्रकार के आर्थिक लेनदेन होने पर भी किसान की जमीन सुरक्षित रहेगी। उपभोक्ताओं के हितों की चिंता करते हुए सरकार आवश्यक वस्तुओं के अधिनियम को पूरी गंभीरता के साथ इसको लागू करेगी।   
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!