संविधान दिवस पर बोले कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा: महापुरुषों की मु्र्ति खंडित करना गलत

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 26 Nov, 2024 02:43 PM

agriculture minister shyam singh rana said on constitution day wrong

रादौर के जेएमआईटी कॉलेज में आज जिला स्तरीय संविधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की..

यमुनानगर : रादौर के जेएमआईटी कॉलेज में आज जिला स्तरीय संविधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान रादौर के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। वहीं कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने किसानों के आंदोलन सहित विपक्ष के ईवीएम पर उठाए गए सवालों का भी जवाब दिया। 

कृषि मंत्री श्यामसिंह राणा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आज देश के हर जिले में संविधान दिवस मनाया गया, ताकि आमजन अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहे। उन्होंने कहा कि अगर हम संविधान की रक्षा करेंगे, तभी संविधान भी हमारी रक्षा करेगा।

PunjabKesari

महापुरुषों की मुर्ति को खंडित करना गलत- मंत्री

वहीं आज से किसानों द्वारा एक बार आंदोलन किये जाने पर राणा ने कहा कि किसान संगठनों का काम किसानों की आवाज को बुलंद करना है, वही उन्होंने कहा कि देश के सभी राज्य में हरियाणा में सर्वाधिक 24 फसलें एमएसपी पर खरीदी जा रही हैं। वही भावांतर भरपाई योजना का भी लाभ किसानों को दिया जा रहा है। देश में संविधान निर्माता डॉ. अम्बेडकर की मूर्तियां खंडित किये जाने के मामलों बारे पूछे सवाल के जवाब में कृषि मंत्री ने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए, ऐसे महापुरुष हम सभी के लिए मार्गदर्शन का काम करते हैं।

भाजपा सरकार अन्तोदय के मूलमंत्र पर कर रही काम- मंत्री

हरियाणा के बाद महाराष्ट्र में भी विपक्षी दल अब ईवीएम पर हार का ठीकरा फोड़ते नजर आ रहे है। इस सवाल के जवाब में कृषि मंत्री ने कहा कि जहां पर कांग्रेस की सरकार जीत जाती है, वहां उन्हें ईवीएम में गड़बड़ी नजर नहीं आती। जबकि पार्टी की हार के कई कारण होते है। राणा ने कहा कि भाजपा सरकार अन्तोदय के मूलमंत्र पर काम कर रही है, और उनकी संख्या ज्यादा है। इसलिए अब भी भाजपा की सरकार बनी है, आगे भी बनेगी। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!