पारिवारिक कलह के बाद बेटी ने दे दी खुद की जान, सदमे में पिता की मौत... कुछ महीनों में होने वाली थी शादी

Edited By Isha, Updated: 10 Sep, 2025 08:48 AM

after a family feud the daughter committed suicide

पंचकूला की राजीव कॉलोनी में मामूली कहासुनी के बाद पहले 17 वर्षीय बेटी और फिर बाद में पिता (नगर हवा सिंह ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

पंचकूला: पंचकूला की राजीव कॉलोनी में मामूली कहासुनी के बाद पहले 17 वर्षीय बेटी और फिर बाद में पिता (नगर हवा सिंह ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बेटी की कुछ महीनों में शादी होने वाली थी।

जानकारी अनुसार सोमवार शाम को हवा सिंह ड्यूटी खत्म कर घर लौटा था। बेटी ने कहा कि एल.सी.डी. खराब हो गई है और दूसरी एल.सी.डी. लेकर आनी है। इस पर उसके पिता ने उसको कुछ दिन रुकने का कहा। इसी बात पर दोनों में कहासुनी हो गई व बेटी ने घर में फंदा लगा लिया। परिजनों ने उसे तुरंत सैक्टर-6 के सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद हवा सिंह ने बेटे से कहा कि वह कुछ देर में अस्पताल से वापस घर आ रहे हैं लेकिन वह अस्पताल नहीं पहुंचे। बेटी की मौत से टूटे हवा सिंह ने देर रात सैक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम के पास पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह सूचना मिलते ही सैक्टर-21 पुलिस चौकी से जांच अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!