एडवोकेट रजत कल्सन की कोर्ट में पेशी, मिर्चपुर कांड से आए थे चर्चा में, पुलिस ने इस केस में किया गिरफ्तार

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 31 Jul, 2025 03:48 PM

advocate rajat kalsan s appearance in court

हिसार में अप्रैल 2010 में हुए मिर्चपुर कांड में पीड़ित दलित परिवार का केस लड़ने वाले एडवोकेट रजत कल्सन को नारनौंद पुलिस ने बुधवार रात को हिसार की ऑटो मार्केट से गिरफ्तार किया है। गुरुवार को इस मामले में कल्सन को कोर्ट में पेश किया।

हांसी (संदीप सैनी) : हिसार में अप्रैल 2010 में हुए मिर्चपुर कांड में पीड़ित दलित परिवार का केस लड़ने वाले एडवोकेट रजत कल्सन को नारनौंद पुलिस ने बुधवार रात को हिसार की ऑटो मार्केट से गिरफ्तार किया है। गुरुवार को इस मामले में कल्सन को कोर्ट में पेश किया। नारनौंद पुलिस हत्या केस में रजत कल्सन को नोटिस देने गई थी। इस दौरान पुलिस के साथ कल्सन की धक्का-मुक्की हो गई। इस घटना में हांसी स्पेशल स्टाफ का एसआई रवि घायल हो गए थे। वहीं हांसी में कल्सन की गिरफ्तारी के विरोध में हांसी बार के वकीलों ने सुबह बैठक बुलाई और वर्क सस्पेंड कर दिया है।

रजत कल्सन के भाई रोहित कलसन ने बताया कि कल हिसार ऑटो मार्केट में हीरो बाइक एजेंसी के सामने से जूनियर वकील को छोड़ने गए थे। तभी 7 से 8 लोग सिविल वर्दी में आए थे और बातें करने की बात कहकर अलग ले गए और धक्के से गाड़ी में डालने लगे तभी धक्का मुक्की हुई। कल पूरी रात अलग-अलग थानों में ढूंढने के बाद सुबह लगभग 3 बजे नारनौंद थाने में पहुंचे। वहां पुलिसकर्मियों ने बताया कि उन्हें अरेस्ट किया गया है। रोहित कल्सन ने कहा कि ये सरासर अन्याय है।

इस मामले में हुई है गिरफ्तारी

17 नवंबर 2024 को नारनौद थाना के गांव बुडाना में एक 50 वर्षीय महिला का शव गांव के स्टेडियम की झाड़ियों में मिला था। इस मामले में परिजनों ने रोड जाम कर दिया था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। नारनौद पुलिस को दी शिकायत में मृतक महिला के बेटे ने बताया कि रजत कल्सन ने सोशल मीडिया पर आरोपियों का समर्थन किया था। इसी केस में पुलिस ने रजत कल्सन को हिसार से गिरफ्तार किया है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!