चुनाव के बाद हरियाणा में बड़ी हलचलः पूर्व कांग्रेस विधायक पर एक्शन, घर पहुंची ED....

Edited By Isha, Updated: 11 Oct, 2024 09:09 PM

action on former congress mla ed reached his home

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद शुक्रवार शाम को एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) की टीम ने समालखा से पूर्व विधायक और भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी धर्म सिंह छौक्कर के आवास पर रेड की। 4 गाड़ियों में ED की टीम छौक्कर के घर पहुंच  है।

पानीपतः हरियाणा में विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद शुक्रवार शाम को एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) की टीम ने समालखा से पूर्व विधायक और भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी धर्म सिंह छौक्कर के आवास पर रेड की। 4 गाड़ियों में ED की टीम छौक्कर के घर पहुंच  है।


पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने विधानसभा चुनाव से 2 दिन पहले मनी लॉन्ड्रिंग केस में धर्म सिंह छौक्कर की गिरफ्तार के आदेश दिए थे। कोर्ट ने वार्निंग दी थी कि या तो धर्म सिंह खुद सरेंडर कर दे, नहीं तो पुलिस गिरफ्तार करेगी। इसके बाद धर्म सिंह ने न तो सरेंडर किया और न ही उनकी गिरफ्तारी हुई। अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि ED की रेड धर्म सिंह की गिरफ्तारी को लेकर हुई है या जांच से संबंधित है।


PunjabKesari
हरियाणा के एडवोकेट जनरल बलदेव राज महाजन के मुताबिक धर्म सिंह छौक्कर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी होने के बावजूद गिरफ्तारी न होने पर हाईकोर्ट ने चिंता जताई थी। हाईकोर्ट ने कहा था कि प्रत्याशी प्रचार कर रहे हैं, फिर भी उनको गिरफ्तार नहीं किया जा रहा। हाईकोर्ट ने इस मामले में सरकार, ED और छौक्कर को नोटिस जारी किया था।

वारंट जारी होने पर भी छौक्कर ने नामांकन भरा है और खुलेआम चुनाव प्रचार कर रहे हैं। यह सुनकर हाईकोर्ट ने कहा कि हैरत की बात है कि जिसे पुलिस और ED ढूंढ रही है, वह कैसे खुलेआम प्रचार कर रहा है। हाईकोर्ट ने याचिका पर हरियाणा सरकार सहित ED और धर्म सिंह छौक्कर को नोटिस जारी कर 4 अक्टूबर तक जवाब दाखिल करने का आदेश दिया था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!