गुस्साए मजदूर का कारनामा, पीने के लिए पानी मांगा तो बुजुर्ग को दे दी मौत

Edited By Isha, Updated: 02 Jul, 2023 12:47 PM

act of angry laborer asked for water to drink gave death to the elderly

ढकाला में खेतों में पीने के लिए पानी न देने पर गुस्साए एक मजदूर ने साथी बुजुर्ग मजदूर की ईंट मार कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान लोचन निवासी नेपाल के रूप में हुई। वहीं दो अन्य साथियों पर हमला कर जख्मी किया जिन्हें सिविल अस्पताल रेफर किया।

शाहाबाद मारकंडा :  ढकाला में खेतों में पीने के लिए पानी न देने पर गुस्साए एक मजदूर ने साथी बुजुर्ग मजदूर की ईंट मार कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान लोचन निवासी नेपाल के रूप में हुई। वहीं दो अन्य साथियों पर हमला कर जख्मी किया जिन्हें सिविल अस्पताल रेफर किया।

गांव ढकाला निवासी कर्णराज सिंह ने बताया कि उसके ट्यूबवेल पर धान की रोपाई के लिए ठेकेदार विनोद कुमार, शत्रुघ्न, बेछू राज, लोचन, शिव महतो, राजकुमार, गोपिया व राजाराम निवासी नेपाल आदि को ठहरे हुए हैं। शनिवार को उनमें झगड़ा हो गया। विनोद, शत्रुघन व लोचन घायल हो गए। पता चलने पर उसने तीनों को अस्पताल में पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने लोचन को मृतक घोषित कर दिया। साथी मजदूरों राजा राम व गोपिया ने बताया कि रात को राजकुमार ने विनोद, शत्रुघन व लोचन से पीने के लिए पानी मांगा था। पानी देने से मना करने पर राजकुमार खफा था। मौका मिलते ही राजकुमार ने ईंट से लोचन पर वार किया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!