Edited By Isha, Updated: 02 May, 2025 01:32 PM

अंबाला छावनी में ज्वेलर्स से दो महिलाओं और एक पुरुष ने बातों में उलझाकर करीब सवा छह तोले सोने की चेन चोरी कर ली। महज पंद्रह मिनट में इस वारदात को अंजाम दिया। अंबाला कैंट थाना पुलिस ने ज्वेलर की शिकायत
अंबाला (अमन): अंबाला छावनी में ज्वेलर्स से दो महिलाओं और एक पुरुष ने बातों में उलझाकर करीब सवा छह तोले सोने की चेन चोरी कर ली। महज पंद्रह मिनट में इस वारदात को अंजाम दिया। अंबाला कैंट थाना पुलिस ने ज्वेलर की शिकायत पर केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू की है। शिकायत में ज्वेलर ने बताया कि सदर बाजार में ज्वेलर्स की दुकान है।
उन्होंने बताया कि उनकी दुकान पर दो महिलाएं और एक पुरुष आए और सोने की चेन दिखाने को कहा। कर्मचारी ने इन तीनों को सोने की चेन दिखानी शुरू कर दीं। बार-बार नए डिजाइन की चेन दिखाने को कहने लगे और कुछ देर के बाद उठकर चले गए। इससे पहले मौका पाकर एक महिला ने सोने की चेन छिपा ली और सभी फरार हो गए।
करीब छह तोले 520 मिलीग्राम वजनी सोने की चेन चुराकार यह ले गए। यह शातिर चले गए, जबकि उनको शक हुआ तो स्टाक चेक किया। इसमें सोने की एक चेन कम पाई गई। सीसीटीवी को चेक किया, तो पाया कि एक महिला ने अपने हाथ में सोने की चेन छिपा ली और बाद में इसे अपने पर्स में डाल लिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।