कैंसर पीड़ितों का क्लेम हड़पने का मामला: आरोपी डॉक्टर की तबीयत बिगड़ी

Edited By Shivam, Updated: 16 Sep, 2019 12:12 PM

accused doctor fell sick in case of accident claims fraud

कैंसर पीड़ितों का बीमा करवाकर मौत को बाद में हादसा दिखाकर क्लेम लेने के मामले में गिरफ्तार सामान्य अस्पताल के डाक्टर अंबुज जैन को तबीयत बिगडऩे पर सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्हें अस्पताल में उपचार दिया...

सोनीपत: कैंसर पीड़ितों का बीमा करवाकर मौत को बाद में हादसा दिखाकर क्लेम लेने के मामले में गिरफ्तार सामान्य अस्पताल के डाक्टर अंबुज जैन को तबीयत बिगडऩे पर सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्हें अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। 

जिला कारागार प्रबंधन के मुताबिक शनिवार को उनकी हालत बिगड़ गई थी, जिसके बाद चिकित्सक को बुलाकर जांच करवाई गई। बाद में उन्हें सामान्य अस्पताल में ले जाया गया। जहां जांच के बाद डा. सुशील ने उन्हें भर्ती कर लिया। जहां उनका उपचार चल रहा है। उनका अल्ट्रासाऊंड करवाया जाना है। 

विदित रहे कि एस.टी.एफ. की सोनीपत इकाई ने 19 अप्रैल को गांव सेवली निवासी पवन, रिंढाना निवासी मोहित व गुमाना निवासी विकास को गिरफ्तार कर कैंसर पीड़ितों की मौत को हादसा दिखाकर क्लेम लेने के मामले का पर्दाफाश किया था, जिसमें 16 जुलाई एस.टी.एफ. की टीम ने सामान्य अस्पताल के डाक्टर अंबुज जैन को गिरफ्तार किया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!