त्यौहारी सीजन: यात्री खिड़कियों और दरवाजों में बैठ कर रहे सफर, हादसे की आशंका

Edited By Isha, Updated: 04 Oct, 2019 11:39 AM

accidents railway passengers increasing rush passengers in trains

त्यौहारी सीजन के शुरू होते ही दिल्ली-रेवाड़ी रेलमार्ग पर चलने वाली ट्रेनों में यात्री खिड़कियों और दरवाजों में बैठने का सिलसिला भी शुरू हो जाता है। दरअसल त्यौहारी सीजन में ट्रेनों में भीड़-भाड़ बढ़ जाने.......

गुडग़ांव (ब्यूरो) : त्यौहारी सीजन के शुरू होते ही दिल्ली-रेवाड़ी रेलमार्ग पर चलने वाली ट्रेनों में यात्री खिड़कियों और दरवाजों में बैठने का सिलसिला भी शुरू हो जाता है। दरअसल त्यौहारी सीजन में ट्रेनों में भीड़-भाड़ बढ़ जाने से ट्रेनों के अंदर उचित जगह न मिल पाने के कारण यात्री खिड़कियोंं और ट्रेनों के मैन दरवाजों से लटककर बैठ जाते हैं।

इन यात्रियों को न तो अपनी जान की परवाह है और न ही उतरने व चढऩे वाले यात्रियों को हो रही परेशानियों से कोई लेना-देना है। वहीं रेलवे स्टेशन पर तैनात सुरक्षाकर्मी भी ऐसे यात्रियों को रोकने के अक्सर देख रेख करते पाए जाते हैं,लेकिन भीड़-भाड़ अधिक होने से यात्री किसी भी तरह से अपनी जान को हथेली पर रखकर यात्रा करने से बाज नहीं आ रहें हैं।

ट्रेनों में भीड़-भाड़ बढ़ जाने से त्यौहारी सीजन में अक्सर इस तरह की समस्याएं आती हैं और हर बार रेलवे प्रशासन की ओर से इन समस्याओं को रोकने के लिए न तो कई अतिरिक्त ट्रेन चलाई जाती है और न ही उनकी सुरक्षा के लिए कोई काम हो पाता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!