Edited By Shivam, Updated: 15 Jan, 2021 06:49 PM
इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी के नेता अभय सिंह चौटाला आज शम्भू टोल प्लाजा पर सिंघु बार्ड के लिए ट्रैक्टर मार्च लेकर निकले। इसी दौरान अभय शम्भू टोल प्लाजा पर चल रहे किसानों के धरने में शामिल हुए। अभय ने अपने इस्तीफे के मुद्दे पर बातचीत करते हुए विधानसभा...
अंबाला (अमन कपूर): इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी के नेता अभय सिंह चौटाला आज शम्भू टोल प्लाजा पर सिंघु बार्ड के लिए ट्रैक्टर मार्च लेकर निकले। इसी दौरान अभय शम्भू टोल प्लाजा पर चल रहे किसानों के धरने में शामिल हुए। अभय ने अपने इस्तीफे के मुद्दे पर बातचीत करते हुए विधानसभा अध्यक्ष व भाजपा के लिए कह दिया कि यह कच्छाधारी लोग बहुत बदमाश हैं।
अभय चौटाला ने कहा उनका ट्रैक्टर मार्च पेहवा होते हुए नरवाना और 17 जनवरी को दिल्ली पहुंचेगा। इस्तीफे को लेकर बातचीत करते हुए अभय चौटाला ने कहा कि 26 जनवरी तक यदि उनका इस्तीफा मंजूर नहीं हुआ तो वे 27 तारीख को जाकर वे खुद अपना इस्तीफा मंजूर करवाएंगे। इस दौरान अभय चौटाला ने विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता व भाजपा के लिए कह दिया कि यह कच्छाधारी लोग बहुत बदमाश हैं।
कृषि कानूनों में सरकार हर तरह के संशोधन के लिए तैयार है। इस पर बोलते हुए अभय चौटाला ने कहा संशोधन का सवाल ही नहीं है कानून वापिस होने चाहिए। वहीं कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव पर अभय चौटाला ने जवाब देते हुए कहा जब विधानसभा में बोलने का वक्त आता है तब कांग्रेस वाले कहां होते हैं।