गठबंधन सरकार पर अभय चौटाला का तंज, कहा आज सरकार हर मुद्दे पर फेल

Edited By Isha, Updated: 21 Jul, 2022 06:49 PM

abhay chautala s taunt on the coalition government

ईनलो नेता अभय चौटाला कैथल पहुंचे। इस दौरान अभय ने गठबंधन सरकार पर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश की गठबंधन सरकार से जनता नाखुश है और आज सरकार हर मुद्दे पर फेल है।

कैथल (जयपाल रसूलपुर): इनेलो नेता अभय चौटाला ने गठबंधन सरकार पर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश की गठबंधन सरकार से जनता नाखुश है और आज सरकार हर मुद्दे पर फेल है। उन्होंने कहा कि सुशासन का दावा करने वाले गठबंधन सरकार के राज में जनता के चुने हुए जनप्रतिनिधि ही असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और हर दिन उन्हें धमकियां मिल रही है, लेकिन सरकार के कान पर जूं नहीं रेंग रही।

अभय चौटाला गुरूवार को कैथल पहुंचे थे, जहां उन्होंने शिक्षा पर बोलते हुए कहा कि इस सरकार ने हर विभाग पर अपने ठेकेदार बैठा दिए हैं। वहीं अभय ने कहा कि अजय चौटाला ने चौधरी ओमप्रकाश चौटाला की पीठ में छुरा घोंप कर विश्वासघात किया है। उन्होंने कहा कि एक दिन ऐसा आएगा, जब दुष्यंत चौटाला अजय चौटाला से किनारा कर के अलग हो जाएगा।

वहीं गुहला विधायक पर अभय चौटाला ने कहा कि ईश्वर सिंह जुबान के कच्चे आदमी हैं जो पार्टी की मीटिंग का विरोध करते थे वही आज आयोजित कार्यक्रम में शामिल हो गए। इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि आने वाले पंचायती चुनाव में जिला परिषद का चुनाव इनेलो पार्टी सिंबल पर लड़ेगी,गठबंधन सरकार और कांग्रेस को चैलैज कर कहा  हिम्मत है तो सिंबल पर चुनाव लड़ कर दिखाएं।

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!