'सेना का अपमान देश का अपमान है', अभय चौटाला ने MP के मंत्री और उपमुख्यमंत्री के खिलाफ की कार्रवाई की मांग

Edited By Manisha rana, Updated: 18 May, 2025 07:01 PM

abhay chautala demanded action against mp minister and deputy chief minister

झज्जर जिले के गांव सिलानी में आयोजित कार्यक्रम में इनेलो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला शिरकत करने पहुंचे थे।

झज्जर (दिनेश मेहरा) : झज्जर जिले के गांव सिलानी में आयोजित कार्यक्रम में इनेलो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला शिरकत करने पहुंचे थे। सिलानी गांव में पहुंचने पर इनेलो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पूछे गए सवाल पर अभय सिंह चौटाला ने कहा कि हमारे वीर सैनिकों और फौज ने पाकिस्तान को सबक सिखाया है और जम्मू कश्मीर के पहलगांव में हुए आतंकी हमले का बदला लिया। हम सेना को इसके लिए बधाई देते हैं। 

कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विजय शाह के द्वारा दिए गए विवादित बयान पर अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भाजपा के मंत्री विजय शाह का जो बयान आया है, उसके लिए भाजपा को उसे तुरंत मंत्री पद से हटाना चाहिए और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। मध्य प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के भारत की सेना को प्रधानमंत्री के चरणों में नत मस्तक है वाले विवादित बयान पर भी अभय सिंह चौटाला बोले। उन्होंने कहा कि उसको उपमुख्यमंत्री के पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है और उसे तुरंत प्रभाव से बर्खास्त करना चाहिए और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। अगर कोई सेना और सैनिकों का अपमान करेगा तो वो देश का अपमान करता है। देश का अपमान करने वाले व्यक्ति को सजा जरुर मिलनी चाहिए। देश और सेना को लेकर राजनीति नहीं करनी चाहिए। अगर कोई करता है तो उसको इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ेगा। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!