Edited By Gourav Chouhan, Updated: 02 Mar, 2023 06:00 PM

आम आदमी पार्टी हरियाणा की हर विधानसभा में भाजपा सरकार का पुतला जलायेगी। पार्टी सरपंचों पर हुए लाठीचार्ज से नाराज है। आप के राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने बताया कि हरयाणा के सभी विधानसभा हल्कों में शुक्रवार को सरकार का पुतला जलाया जाएगा...
बहादुरगढ (प्रवीण धनखड़) : आम आदमी पार्टी हरियाणा की हर विधानसभा में भाजपा सरकार का पुतला जलायेगी। पार्टी सरपंचों पर हुए लाठीचार्ज से नाराज है। आप के राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने बताया कि हरयाणा के सभी विधानसभा हल्कों में शुक्रवार को सरकार का पुतला जलाया जाएगा। सुशील गुप्ता ने कहा कि सरपंच गांव का मुख्यमंत्री होता है और उस पर बेरहमी से लाठियां बरसाई गई हैं। उन्होंने मांग की है कि मुख्यमंत्री अपने उपमुख्यमंत्री को साथ लेकर सरपंचों से माफी मांगे और ई-टेंडरिंग को वापस लेने का एलान करें।
सुशील गुप्ता ने भाजपा की केंद्र सरकार पर भी हमला बोला है। गुप्ता ने कहा कि भाजपा केजरीवाल की लोकप्रियता से घबरा गई है इसीलिए मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि निरापराध को गिरफ्तार किया है। आम आदमी पार्टी कट्टर ईमानदारों की पार्टी है। उन्होंने कहा कि अच्छे स्कूल बनाने वाले मनीष सिसोदिया और मोहल्ला क्लीनिक बनाने वाले सतेंद्र जैन को गिरफ्तार किया है। वो जल्द बाहर आएंगे और सत्य की जीत होगी।
भाजपा पर हमलावर रहे सुशील गुप्ता ने पूर्वोत्तर राज्यो में भाजपा को मिली जीत पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि भाजपा का कमल अकेले नहीं खिला बल्कि गठबंधन का खिला है। हकीकत ये है कि भाजपा कमजोर हुई है।
सुशील गुप्ता ने बहादुरगढ में पत्रकारों से बात करते हुए दावा किया कि हरियाणा में दिल्ली और पंजाब से बेहतर चुनाव लड़ेंगे और सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि फ्री बिजली पानी, रोजगार और महिलाओं को सम्मान देने का काम आम आदमी पार्टी करेगी।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)