छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक को चाकू घोंपा, मौत

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 30 Jun, 2025 04:02 PM

a youth was stabbed for resisting molestation

सेक्टर-56 एरिया में छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक की चाकू घोंपकर हत्या हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया।

गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर-56 एरिया में छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक की चाकू घोंपकर हत्या हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया और आरोपी की तलाश उसके संभावित ठिकानों पर दबिश मार रही है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें।


जानकारी के मुताबिक, बिहार के सहरसा निवासी 25 वर्षीय राजदेव कुमार पिछले कई सालों से अपने परिवार सहित गांव घाटा की झुग्गियों में रहता था। वहीं पर उसकी बहन और जीजा भी रहते हैं। जीजा की बहन भी उनके पास ही रहने के लिए आई थी। राजदेव आसपास एरिया में मजदूरी करता था। बताया जा रहा है कि बॉबी नामक युवक दो दिन पहले उसके जीजा की बहन के रूम में घुस गया था। उसने छेडख़ानी का प्रयास किया तो राजदेव ने बॉबी को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की।

 

इसी रंजिश के चलते बॉबी ने राजदेव से बदला लेने की योजना बनाई। रविवार रात को राजदेव अपने काम से लौट रहा था। इसी दौरान घाटा सब्जी मंडी के पास बॉबी ने राजदेव को पकड़ लिया और उसकी छाती में चाकू वार करने शुरू कर दिए। बॉबी ने उस पर कई वार किए और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। लोगों ने राजदेव को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और हत्या का केस दर्ज कर लिया।


मामले में थाना प्रभारी विनोद ने कहा कि पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे झगड़े की वजह सामने आई है। आरोपी की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!