करनाल में रंजिश के चलते युवक पर जानलेवा हमला, 1 महीने पहले हुई थी कहासुनी
Edited By Manisha rana, Updated: 09 Aug, 2025 12:32 PM

हरियाणा में क्राइम का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला करनाल से सामने आया जहां निगदू गांव में युवक पर चाकुओं से जानलेवा हमला किया गया।
करनाल : हरियाणा में क्राइम का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला करनाल से सामने आया जहां निगदू गांव में युवक पर चाकुओं से जानलेवा हमला किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित ने बताया कि वह रात करीब 8:30 बजे सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के पास खड़ा था। उसके साथ एक युवक और मौजूद था। इसी दौरान छह युवकों ने उस पर चाकुओं से हमला कर दिया। हमले के बाद बलराम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
एक माह पहले हुई थी लड़ाई
पीड़ित ने बताया कि करीब एक माह पहले तीनों आरोपियों के साथ गांव की गली से निकालते समय कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश के चलते बदमाशों ने हमला किया है। बलराम की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)
Related Story

करनाल धान घोटाले में सबसे बड़ी कार्रवाई, अनाज मंडी की सचिव आशा रानी गिरफ्तार, जांच जारी

करनाल में फर्जी धान खरीद पर कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा की चेतावनी, बोले- कोई भी दोषी हो, बख्शा...

करनाल में ‘शादी के नाम पर ठगी’ गैंग का भंडाफोड़, 3 महिलाएं गिरफ्तार, भारी मात्रा में फर्जी सामान...

करनाल में विवाह के नाम पर 90 हजार की ठगी, एक दिन बाद ही बहू को ले गए आरोपी, जानें क्या है मामला

करनाल: डंपर ने बाइक सवारों को कुचला, मां-बेटी की दर्दनाक मौत...विधानसभा स्पीकर ने बढ़ाया मदद का हाथ

करनाल में STF ने किया बदमाशों का एनकाउंटर, गोली लगने के बाद काबू, पुराने फायरिंग मामले में थे शामिल

करनाल में 12 साल के मासूम पर चोरी का आरोप लगा दुकानदार ने मुंडवाया सिर, मारपीट कर घंटों बाथरूम में...

Haryana: हरियाणा में 1.45 लाख इंतकाल लंबित, जल्द शुरू होगा ऑटो-म्यूटेशन पोर्टल

पुलिस के खौफ को ठेंगा! मेन बाजार के शोरूम में 15 लाख की बड़ी चोरी, चोरों की शातिराना चाल से...