किराए पर मकान लेने के बहाने बुजुर्ग दंपती के घुसा युवक, ये कांड कर हुआ नौ दो ग्यारह

Edited By Manisha rana, Updated: 02 Oct, 2024 01:02 PM

a young man entered the house of an elderly couple pretext of renting a house

हरियाणा के पलवल जिले में मकान किराए पर लेने के बहाने घर में घुसे युवक ने बुजुर्ग दंपती को बेहोश कर जेवरात व नकद को लेकर फरार हो गया। पुलिस ने बुजुर्ग की शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

पलवल : हरियाणा के पलवल जिले में मकान किराए पर लेने के बहाने घर में घुसे युवक ने बुजुर्ग दंपती को बेहोश कर जेवरात व नकद को लेकर फरार हो गया। पुलिस ने बुजुर्ग की शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता ने कहा कि वह कृष्णा कॉलोनी में अपनी पत्नी 73 वर्षीय मालती देवी के साथ रहता है। दोनों घर पर थे, उसी समय एक युवक घर के अंदर आया और मकान किराये के लिए पूछने लगा। उन्होंने उसे बैठाकर एक कमरा किराये हेतु दे दिया। जिसका उसने पांच सौ रुपए एडवांस किराया भी दे दिया। इसी दौरान वे दोनों (पूरन सिंह व मालती देवी) बेहोश हो गए। उनके बेहोश होने पर आरोपी युवक उनके गले से सोने की चैन व अंगूठी और उसकी पत्नी मालती देवी की दो सोने की चूड़ी, तीन अंगूठी व दो कानों के कुंडल लूट कर ले गया। उन्हें जब कुछ देर बाद होश आया, तो पहना हुआ सामान उनके पास नहीं था, उसकी पत्नी बैड से नीचे उतर कर चलने लगी तो वह फर्श पर गिर पड़ी और पैर में चोट लग गई। पुलिस आरोपी की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है, सुराग लगने पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!