हांसी में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की दर्दनाक मौत, 2 घायल

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 03 Dec, 2025 04:27 PM

a speeding car hit a bike in hansi

हांसी में जींद रोड पर सिसाय मोड़ के नजदीक एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में लगभग 70 वर्षीय महिला कपूरी की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हांसी (संदीप सैनी) : हांसी में जींद रोड पर सिसाय मोड़ के नजदीक एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में लगभग 70 वर्षीय महिला कपूरी की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं आरोपी कार चालक फरार बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, गांव सिसाय कालीरामण निवासी खुशीराम (50) अपनी बेटी मीनू (12) और कपूरी (70) को मोटरसाइकिल पर बैठाकर हांसी आ रहे थे। जैसे ही वे सिसाय मोड़ के पास पहुंचे, उसी दौरान जींद की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक कई मीटर तक घसीटती चली गई और तीनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा होते ही मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। इंचार्ज राजपाल अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत हांसी के सामान्य अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने वहां कपूरी को मृत घोषित कर दिया। घायलों का इलाज हांसी के निजी अस्पताल में जारी है।

PunjabKesari

हादसे की सूचना मिलते ही शेखपुरा पुलिस चौकी से प्रेम स्वरूप भी टीम सहित मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस के अनुसार, टक्कर मारने वाला कार चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!