हाँसी में कैप्टन अभिमन्यु का हुंकार, महिला आरक्षण बिल गिराने वाले विपक्ष को देश की मातृशक्ति कभी माफ नहीं करेगी

Edited By Isha, Updated: 18 Apr, 2026 04:26 PM

country s women will never forgive the opposition for scuttling the women

शहर की जाट धर्मशाला में आयोजित भाईचारा मिलन समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचने पर आयोजकों एवं स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। समारोह में सामाजिक एकता को लेकर विस्तार से चर्चा...

हांसी(संदीप): शहर की जाट धर्मशाला में आयोजित भाईचारा मिलन समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचने पर आयोजकों एवं स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। समारोह में सामाजिक एकता को लेकर विस्तार से चर्चा की ।

इस मौके पर कैप्टन अभिमन्यु ने पत्रकारों से बातचीत में कहा महिला आरक्षण बिल को देश के इतिहास का बड़ा और ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि 130 करोड़ की आबादी वाले देश में आधी आबादी को संसद में एक तिहाई भागीदारी देने का संकल्प केंद्र सरकार ने लिया था। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक बिल नहीं, बल्कि महिलाओं को सम्मान, अधिकार और राजनीतिक भागीदारी देने की दिशा में बड़ा फैसला था।

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ दलों ने अपनी छोटी राजनीति और दकियानूसी सोच के चलते महिलाओं के अधिकारों को रोकने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि देश की मातृशक्ति ऐसे लोगों को कभी माफ नहीं करेगी। कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि विपक्ष ने इस बिल को रोकने और गिराने की जो भूमिका निभाई, वह बेहद निंदनीय है। दुष्यंत चौटाला और दिग्विजय चौटाला के पुलिस से बहस के मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग नेतृत्व करने का संकल्प लेते हैं, उन्हें धैर्य, संयम और जिम्मेदारी के साथ काम करना चाहिए। 

समारोह के दौरान कुछ लोगों ने कैप्टन अभिमन्यु से कहा कि यदि राजनीति करनी है तो आम लोगों के फोन उठाने पड़ेंगे इस पर उन्होंने स्वीकार किया कि पहले कुछ कमियां रही हैं, लेकिन आने वाले समय में उन्हें दूर किया जाएगा 

कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि हरियाणा की पहचान 36 बिरादरी के भाईचारे से रही है। गांव-गांव में सभी समाज मिलजुल कर रहते आए हैं और रोटी-बेटी के रिश्तों से समाज मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि आज राजनीति के कारण इस भाईचारे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है, जो चिंता का विषय है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सामाजिक सौहार्द, आपसी प्रेम और भाईचारे को फिर से मजबूत करने की जरूरत है। समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने से ही हरियाणा विकास के रास्ते पर आगे बढ़ेगा। समारोह में मौजूद लोगों ने भी सामाजिक एकता और भाईचारे को बनाए रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, सामाजिक प्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। समारोह का मुख्य संदेश सामाजिक एकजुटता और भाईचारे को मजबूत करना रहा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!