फाइनेंसर से परेशान व्यक्ति ने सल्फास खाकर किया सुसाइड

Edited By Isha, Updated: 27 Aug, 2019 05:38 PM

a person troubled by a financier did suicide by eating sulfas

पानीपत की डाबर कलोनी में फ़ायनेंसरो से परेशान होकर 49 साल के व्यक्ति ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली ।मरने से पहले संजय ने सुसाइड नोट में अपनी मौत के लिए 8 लोगो को जिम्मेवार ठहराया

पानीपत(अनिल कुमार): पानीपत की डाबर कलोनी में फ़ायनेंसरो से परेशान होकर 49 साल के व्यक्ति ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली ।मरने से पहले संजय ने सुसाइड नोट में अपनी मौत के लिए 8 लोगो को जिम्मेवार ठहराया। पुलिस ने आरोपियों की शिकायत पर 8 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

पुलिस और परिवार के मुताबिक संजय ने कलोनी के फायनेंसरो से 10 प्रतिशत ब्याज पर पैसे लिए थे। परिवार के मुताबिक फायनेंसर लगातार संजय पर पैसे का दबाव बना रहे थे जिसके चलते संजय ने सल्फास खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुची शव को कब्जे में लिया गया शव की तलाशी में पुलिस को सुसाइड नोट बरामद किया गया। सुसाइड नोट में पुलिस के मुताबिक संजय ने अपनी मौत का जिम्मेवार जिनसे कर्ज लिया था उन्ही को ठहराया है।पुलिस ने परिवार की शिकायत पर 8 लोगो पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!