समालखा में युवक की संदिग्ध मौत मामले में बड़ा मोड, पत्नी पर हत्या का केस दर्ज

Edited By Deepak Kumar, Updated: 07 Feb, 2026 09:44 AM

a major twist in the suspected death of a young man in samalkha a murder case h

ऑफिसर कॉलोनी में 4-5 फरवरी की रात 36 वर्षीय युवक अनिल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में अब नया मोड़

समालखा (विनोद लाहोट) : ऑफिसर कॉलोनी में 4-5 फरवरी की रात 36 वर्षीय युवक अनिल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने मृतक के पिता लखमी की शिकायत पर अनिल की पत्नी किरण व अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, युवक का शव उसके घर से बरामद हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया था। मृतक के पिता ने पुलिस को दिए बयान में अपने बेटे की मौत को संदिग्ध बताते हुए बहू किरण पर हत्या की आशंका जताई है। मामले में घटनास्थल से जली हुई बीड़ी के टोटे भी बरामद हुए हैं, जबकि परिजनों का कहना है कि अनिल बीड़ी नहीं पीता था। इस तथ्य ने मौत को और अधिक संदिग्ध बना दिया है।

परिजनों के अनुसार पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। समालखा पुलिस चौकी इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि मृतक के पिता के बयान के आधार पर पत्नी किरण व अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!