खस्ताहाल मकान तोड़ते वक्त ढहा, गली में गिरा मलबा, बच्च व रिक्शा चालक घायल(video)

Edited By Isha, Updated: 24 Aug, 2019 06:01 PM

शहर के बड़ा बाजार में आचार वाली गली में शुक्रवार को उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब एक मकान का मलबा गली से गुजर रहे एक बच्चे और एक ई-रिक्शा चालक पर गिर गया। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप

सोनीपत : शहर के बड़ा बाजार में आचार वाली गली में शुक्रवार को उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब एक मकान का मलबा गली से गुजर रहे एक बच्चे और एक ई-रिक्शा चालक पर गिर गया। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। क्षेत्रवासियों की मदद से मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। जानकारी के अनुसार बड़ा बाजार निवासी दुखभंजन दास को नगर निगम द्वारा नोटिस जारी किया गया था कि वह खस्ताहाल हो चुके मकान को तोड़ दे।

नोटिस मिलने के बाद शुक्रवार को सुबह करीब 10 बजे दुखभंजन दास ने मजदूरों के माध्यम से मकान को तोडऩे का काम शुरू कर दिया। जिस समय मजदूर मकान को अंदर से तोडऩे के काम में लगे हुए थे, उसी समय मकान का छज्जा गिर गया। मलबे की चपेट में गली से साइकिल पर सवार होकर गुजर रहा 12 वर्षीय न्यू महावीर कालोनी निवासी जयंत और करीब 50 वर्षीय ऋषि कालोनी निवासी ई-रिक्शा चालक भगवानदास आ गए। पुलिस ने क्षेत्रवासियों की मदद से दोनों को मलबे से निकालकर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

बिना सुरक्षा उपायों के तोड़ा जा रहा था मकान 
मकान मालिक को दस दिन पहले नगर निगम ने मकान तोडऩे का नोटिस जारी किया था। जिसके बाद मकान मालिक ने मकान तोडऩे का काम शुरू कर दिया था परंतु यह काम बिना सुरक्षा उपायों के किया जा रहा था। गली से गुजरने वाले लोगों को न तो सावधान किया गया और न ही रास्ता बंद किया गया। जिसके चलते एक बच्चा और एक व्यक्ति मलबा गिरने से घायल हो गए। यही नहीं, कालोनी वासियों के अनुसार मकान मालिक को रात के समय मकान तोडऩे की सलाह दी गई थी, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो सके परंतु मकान मालिक ने दिन में ही मकान तोडऩा शुरू कर दिया। इसके अतिरिक्त भी सुरक्षा नियमों की अवहेलना की गई। हालांकि हादसे के बाद नगर निगम अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर संयोजित ढंग से मकान को गिरा दिया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!