भाई दूज पर Car ने दो भाइयों को कुचला, गोवंश को बचाने के चक्कर में बाइक से गिरे... दोनों की मौत

Edited By Isha, Updated: 04 Nov, 2024 03:34 PM

a car crushed two brothers on bhai dooj

हरियाणा के  में भाई दूज पर यमुनानगर उधमगढ़ से पंचकूला के मौली गांव बाइक पर जा रहा परिवार हादसे का शिकार हो गया। इस दर्दनाक हादसे में जहां बाइक सवार महिला के पति जगदीश व जेठ मुन्ना लाल की मौत हो गई, वहीं महिला भी गंभीर रूप से घायल है

अंबाला: हरियाणा के  में भाई दूज पर यमुनानगर उधमगढ़ से पंचकूला के मौली गांव बाइक पर जा रहा परिवार हादसे का शिकार हो गया। इस दर्दनाक हादसे में जहां बाइक सवार महिला के पति जगदीश व जेठ मुन्ना लाल की मौत हो गई, वहीं महिला भी गंभीर रूप से घायल है  । 

शहजादपुर थाना के जांच अधिकारी जय गोपाल ने बताया कि महिला के बयानों के आधार पर अज्ञात कार चालक पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। रविवार को दोनों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं घायल यमुनानगर उधमगढ़ गांव की शक्ति नगर कॉलोनी के तेलीपुरा चौक निवासी सुदेश शर्मा ने बताया कि भाई दूज मनाने अपने पति जगदीश व जेठ मुन्ना लाल के साथ बाइक पर सवार होकर पंचकूला के मौली गांव में ननदोई के घर जा रही थी। जैसे ही रजपुरा गांव के बस स्टैंड के पास पहुंचे तो अचानक से बाइक के आगे गोवंश आ गया।

उसे बचाने के लिए ब्रेक लगाए तो तीनों बाइक से गिर गए। इतने में वह संभल पाते कि पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार चालक ने सड़क पर गिरे पति व जेठ को कुचल दिया। पति का चेहरा कुचला जाने के कारण मौके पर दम तोड़ दिया व जेठ की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बाइक से गिरने पर उसे भी काफी चोटें आई है। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!