तिहरे हत्याकांड से दहला अंबाला, शख्स ने परिवार के चार लोगों पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, 3 की मौत; वजह जान उड़ेंगे होश

Edited By Harman, Updated: 24 May, 2026 12:07 PM

ambala man guns down four family members 3 dead

हरियाणा का अंबाला शहर शनिवार देर शाम गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठा। यहां एक सिरफिरे युवक ने मामूली कारोबारी विवाद में अपने हंसते खेलते परिवार को एक झटके मे उजाड़ दिया। युवक ने अपनी सगी दादी, चाचा और बड़े भाई को मौत के घाट उतार दिया। वहीं इस...

अंबाला (अनिल कुमार) :  हरियाणा का अंबाला शहर शनिवार देर शाम गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठा। यहां एक सिरफिरे युवक ने मामूली कारोबारी विवाद में अपने हंसते खेलते परिवार को एक झटके मे उजाड़ दिया। युवक ने अपनी सगी दादी, चाचा और बड़े भाई को मौत के घाट उतार दिया। वहीं इस नृशंस हत्याकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया।

मिली जानकारी के अनुसार,  मामला बिचपड़ी गांव का है। परिवार की दो किला जमीन से मिट्टी खुदाई का काम चल रहा है। इस मिट्टी के ठेके से होने वाली कमाई की हिस्सेदारी को लेकर आरोपी अभिषेक का परिवार के लोगों के साथ झगड़ा चल रहा था। शनिवार शाम जब अभिषेक घर लौटा, तो वह इसी बात को लेकर फिर झगड़ा शुरु हो गया। देखते ही देखते झगड़े ने इतना विकराल रुप धारण कर लिया कि आरोपी अभिषेक ने आक्रोश में आकर  95 वर्षीय बुजुर्ग दादी इसरो देवी  पर गोली चला दी जिससे उन्होंने ने मौके पर ही दम  तोड़ दिया। इसके बाद बीच-बचाव करने आए अपने बड़े भाई, चाचा और चाची पर भी ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अस्पताल  ले जाते समय चाचा और भाई ने भी दम तोड़ दिया। वहीं, चाची की हालत गंभीर है। वहीं आरोपी वारदात को अंजाम दे मौके से फरार हो गया।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!