Haryana: गुरू नानक देव के प्रकाशपर्व पर जनता को बड़ा तोहफा, सैनी सरकार करने जा रही ये बड़ा काम

Edited By Isha, Updated: 15 Nov, 2024 11:56 AM

700 bed govt hospital being prepared in haryana

: हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सीएम नायब सैनी ने जानकारी देते हुए कहा कि गुरुग्राम में 1 हजार करोड़ रूपए की लागत से 700 बिस्तर के सरकारी अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है।

चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सीएम नायब सैनी ने जानकारी देते हुए कहा कि गुरुग्राम में 1 हजार करोड़ रूपए की लागत से 700 बिस्तर के सरकारी अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है। इसका नाम सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव के नाम पर रखा जाएगा. उन्होंने विधानसभा में गुरु नानक देव को श्रद्धांजलि देने के लिए आधिकारिक प्रस्ताव पेश करने के बाद ये बात कही।
 
आज देशभर में गुरू नानक देव जयंती बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है। उनकी जयंती के उपलक्ष्य में एक दिन पहले मुख्यमंत्री के इस प्रस्ताव को सदन ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया। प्रस्ताव पेश करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कल गुरु नानक देव की 555 वीं जयंती है और इस अवसर पर ये सदन उन्हें सादर श्रद्धांजलि देता है. इस प्रस्ताव के माध्यम से हम उनके प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं।

 
 सीएम नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार को सिख समुदाय की ओर से प्रदेश के एक विश्वविद्यालय में गुरु नानक देव के नाम पर एक ‘चेयर’ स्थापित करने का अनुरोध प्राप्त हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सुझाव देते हुए कहा कि गुरू नानक देव के नाम पर ये चेयर धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में स्थापित की जानी चाहिए। कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने कहा कि हरियाणा में एक विश्वविद्यालय का नाम पहले सिख गुरु के नाम पर रखा जाना चाहिए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!