बड़ा खुलासा: इस साल हरियाणा में पराली जलाने में आई 60 फीसदी की कमी, जानें कैसे लगी लगाम

Edited By Isha, Updated: 27 Oct, 2024 08:30 PM

60 percent reduction in stubble burning in haryana

हरियाणा में पराली जलाने की घटनाओं में इस साल पिछले वर्ष की तुलना में 60 प्रतिशत की कमी आई है।

चंडीगढ़: हरियाणा में पराली जलाने की घटनाओं में इस साल पिछले वर्ष की तुलना में 60 प्रतिशत की कमी आई है। यह जानकारी कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन एवं डेयरी तथा मत्स्य पालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने दी। उन्होंने बताया कि यह उपलब्धि राज्य सरकार द्वारा किसानों को जागरूक करने और पराली प्रबंधन के लिए प्रोत्साहित करने के प्रयासों का नतीजा है।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के कृषि मंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक बैठक हुई। इस बैठक में चारों राज्यों में पराली जलाने की स्थिति की समीक्षा की गई। हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने रोहतक से इस बैठक में भाग लिया और पिछले साल के साथ- साथ इस साल की घटनाओं पर चर्चा की।

 
श्याम सिंह राणा ने बताया कि हरियाणा सरकार ने किसानों को पराली न जलाने के लिए ग्राम स्तर से लेकर जिला स्तर तक जागरूकता अभियान चलाया है। इसके अलावा, किसानों को पराली प्रबंधन के लिए कृषि यंत्र भी उपलब्ध करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि पराली को जलाने के बजाय खेत में ही मिलाने से मिट्टी की उर्वरक शक्ति बढ़ती है। उन्होंने कहा कि खरीफ सीजन में फसल अवशेष जलाने की घटनाओं में लगभग 60 फीसदी की कमी आई है। वहीं, इस सफलता का श्रेय कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा लागू की गई जागरूकता योजनाओं को दिया। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!