काेविड-19: संकट के बीच राहत की खबर, हरियाणा में 5 कोरोना संदिग्ध लोगों की रिपोर्ट आई नेगेटिव

Edited By vinod kumar, Updated: 02 Apr, 2020 10:23 PM

5 corona suspects report negative in haryana

देश में काेराना वायरस की बढ़ती दहशत के बीच हरियाणा के टाेहाना से एक राहत की खबर आई है। कोरोना वायरस सन्दिग्ध लोगाें के भेजे सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई। इसकी पुष्टि एसएमओ डॉ हरविंद्र सागू ने पुष्टि की है।

टोहाना(सुशील): देश में काेराना वायरस की बढ़ती दहशत के बीच हरियाणा के टाेहाना से एक राहत की खबर आई है। कोरोना वायरस संदिग्ध लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई। इसकी पुष्टि एसएमओ डॉ हरविंद्र सागू ने की है। 

जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रामभवन में 11 मुस्लिम समुदाय के लोगों को क्वारंटाइन किया गया था, ये सभी लोग गाजियाबाद से आए थे। विभाग द्वारा क्वारंटाइन किए 11 लोगों में से 2 लोगों में खांसी जुकाम के लक्षण नजर आने पर उनके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे।

इसके अलावा जो परिवार इन लोगों के संपर्क में आये थे, उनमें से 3 लोगों सहित बुधवार को 5 सैम्पल जांच के लिए भेजे गए थे। 24 घंटे बाद रोहतक पीजीआई से पांचों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जिससे स्थानीय प्रशासन व शहर वासियों ने राहत की सांस ली है 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!