Edited By Manisha rana, Updated: 22 Jan, 2023 12:38 PM
करनाल जिले में गर्भवती महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका महिला चार माह की गर्भवती बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा...
करनाल : करनाल जिले में गर्भवती महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका महिला चार माह की गर्भवती बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। प्रेमी से झगड़ा करने के बाद महिला ने यह कदम उठाया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
जानकारी के मुताबिक महिला का पति गौतम बरसत गांव के पास ही एक फैक्ट्री में मेहनत मजदूरी का काम करता है, जो कि बिहार का रहने वाला है। जबकि उसकी पत्नी यूपी की रहने वाली है। दो साल पहले ही उनकी शादी हुई थी। मृतका के पति ने बताया कि घटना के वक्त महिला का पति फैक्ट्री में गया हुआ था। उसका आरोप है कि उसकी पत्नी किसी युवक के साथ फोन पर बात करती थी। उस युवक के साथ फोन पर ही उसकी पत्नी का झगड़ा हुआ था, जिसके चलते वह परेशान चल रही थी। इसी परेशानी के चलते उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)