सड़क दुर्घटनाओं में 3 महिलाओं सहित 4 घायल

Edited By Isha, Updated: 24 Oct, 2019 11:47 AM

4 injured including 3 women in road accidents

मंगलवार देर सायं रतिया क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में 3 महिलाओं सहित 4 लोग घायल हो गए। घायलों को रतिया के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। अस्पताल में उपचाराधीन.........

रतिया (झंडई) : मंगलवार देर सायं रतिया क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में 3 महिलाओं सहित 4 लोग घायल हो गए। घायलों को रतिया के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। अस्पताल में उपचाराधीन राजविन्द्र कौर व मूर्ति बाई ने बताया कि देर सायं को जब वह मजदूरी कर टाटा ऐस द्वारा फतेहाबाद से अपने गांव की तरफ जा रहे थे तो रास्ते में ही उनकी गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गड्ढों में ही पलट गई।

उन्होंने बताया कि उपरोक्त गाड़ी का संतुलन बिगडऩे के पश्चात गाड़ी का अगला हिस्सा साइड में अटक गया, जबकि पिछला हिस्सा गड्ढे में टेढ़ा होने के कारण उसमें सवार वह दोनों ही नीचे जा गिरी और घायल हो गई।  एक अन्य समाचार के अनुसार टोहाना रोड पर स्थित बाईपास पर बाइक के आगे पशु के आने से बाइक पर सवार नथवान निवासी कुलदीप सिंह व कुलविन्द्र कौर घायल हो गई। राहगीरों के सहयोग से ही घायलों को उपचार के लिए रतिया के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया लेकिन हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने कुलदीप सिंह को रैफर कर दिया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!