पलवल में रात 2 बजे 4.39 लाख से भरी ATM मशीन उखाड़ ले गए थे बदमाश, अब पहुंचे सलाखों के पीछे

Edited By Harman, Updated: 12 May, 2026 12:46 PM

3 accused who uprooted palwal atm arrested

पलवल जिला की होडल की क्राइम ब्रांच टीम ने ब्लाइंड  एटीएम चोरी की वारदात का खुलासा किया है। एसपी नीतीश अग्रवाल के कुशल निर्देशन में पुलिस को यह बड़ी कामयाबी हासिल की है। क्राइम ब्रांच टीम ने जिले के गांव औरंगाबाद में पीएनबी बैंक की ATM मशीन उखाड़ने...

पलवल (गुरुदत्त गर्ग) : पलवल जिला की होडल की क्राइम ब्रांच टीम ने ब्लाइंड  एटीएम चोरी की वारदात का खुलासा किया है। एसपी नीतीश अग्रवाल के कुशल निर्देशन में पुलिस को यह बड़ी कामयाबी हासिल की है। क्राइम ब्रांच टीम ने जिले के गांव औरंगाबाद में पीएनबी बैंक की ATM मशीन उखाड़ने वाले गिरोह के 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

मिली जानकारी के अनुसार,  पकड़े गए आरोपियों की पहचान हथीन के ममोलका के रहने वाले रफीक, उसमान तथा सापनकी के रहने वाले मुजफ्फर के रूप में हुई है। पुलिस ने इन्हें अदालत में पेश कर 3 दिन के रिमांड पर लिया है। जांच अधिकारी महानंद के मुताबिक यह घटना 27 अप्रैल 2026 की है, जब औरंगाबाद स्थित पीएनबी बैंक के शाखा प्रबंधक पल्लव राज लोचन को सूचना मिली थी कि बैंक के एटीएम बूथ का शटर उखाड़कर पूरी मशीन ही चोरी कर ली गई है। मशीन में कुल 4,39,000 रुपये की नकदी मौजूद थी। 

सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि रात करीब दो बजे एक टाटा नेक्सॉन गाड़ी में आए पांच बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था। मुंडकटी थाना पुलिस ने बैंक मैनेजर की शिकायत पर  मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के कुशल निर्देशन में कार्य करते हुए सीआईए होडल की टीम ने मामले की गहनता से जांच की। जांच के दौरान टीम ने सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले। एक सुराग रायपुरी स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप से मिला, जहां आरोपी वारदात में इस्तेमाल की गई टाटा नेक्सॉन में तेल डलवाते दिखे। पुलिस ने जब दिल्ली के रहने वाले गाड़ी के मालिक गौरव गोयल से संपर्क किया, तो पता चला कि गाड़ी रोहिणी के 'कार-जोन' से बेची गई थी। 

छानबीन में सामने आया कि यह गाड़ी रफीक, उसमान और मुजफ्फर ने खरीदी थी। आरोपियों की पहचान पुख्ता करने में घामडोज टोल टैक्स पर की गई एक ट्रांजेक्शन ने अहम भूमिका निभाई, जो आरोपी रफीक ने टोल भरने के लिए की थी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 9 मई को तीनों आरोपियों को गांव ममोलाका से दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया है। क्राइम ब्रांच होडल प्रभारी के मुताबिक यह एक शातिर गिरोह है। इन्हें अदालत में पेश कर 3 दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान इनसे अन्य कई वारदातों के खुलासे होने की भी उम्मीद है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!