अमेरिका भेजने के नाम पर ठगे 25 लाख रुपये, चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Edited By Isha, Updated: 07 Mar, 2022 12:12 PM

25 lakh rupees cheated in the name of sending to america

कुरुक्षेत्र के कृष्णा गेट थाना पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर 25 लाख रुपये ठगने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है। गांव हसनपुर निवासी कुलदीप सिंह ने कृष्णा गेट थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वह नई...

कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र के कृष्णा गेट थाना पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर 25 लाख रुपये ठगने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है। गांव हसनपुर निवासी कुलदीप सिंह ने कृष्णा गेट थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वह नई अनाज मंडी में आढ़ती का मुनीम है। उनकी दुकान पर तरावड़ी अनाज मंडी से शाम लाल आते रहते थे। अक्टूबर 2021 में  शाम लाल व उसके रिश्तेदार गांव शांभली  मुनीष शर्मा आए थे। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि उनका जानकार दिल्ली निवासी गुरप्रीत ढिल्लों लोगों को अमेरिका भेजने का कम करता है।

अमेरिका में नौकरी दिलवाने की गारंटी के साथ काम दिलाता है। शाम लाल व मुनीष शर्मा ने उसे अपनी बातचीत से पूरा विश्वास दिलाया कि वे उसके बेटे सहजप्रीत सिंह को अमेरिका में गुरप्रीत ढिल्लाें के माध्यम से भेज देंगे। इसके लिए 25 लाख रुपये देने होंगे। शिकायतकर्ता उनकी बातों में आ गया।  तरावड़ी अनाज मंडी में उसने अपने दोस्त व जानकार बराड़ा निवासी मोती लाल, उमरी निवासी संजीव, राजेश, गांव शांभी निवासी शमशेर सिंह के सामने यह राशि गुरप्रीत ढिल्लों के एजेंट हुकम सिंह को दे दी और इसकी एक रसीद उसे दी गई। जिसे मुनीष ने अपने हाथ से लिखा और हुकम सिंह  ने हस्ताक्षर करके उसे दी थी। गुरप्रीत ढिल्लो के कहने के मुताबिक वह अपने पुत्र  सहजप्रीत सिंह , संजीव , विनोद नेहरा व  राजेश दिल्ली गए और वहां एक होटल में ठहरे। गुरप्रीत ढिल्लों से फोन पर संपर्क किया तो उसने कोई रिस्पांस नहीं दिया। जिस पर उसे शक हुआ कि उसके साथ ठगी हुई है।

उन्होंने वापस आ कर शाम लाल, मुनीष व हुकम सिंह से पैसे मांगे तो वे आनाकानी करने लगे। आरोपितों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने श्याम लाल, मुनीष, हुकम चंद व गुरप्रीत ढिल्लों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच सहायक उपनिरीक्षक बीर सिंह को सौंपी है। सहायक उपनिरीक्षक बीर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!