कोहरा बना कालः रोहतक में कंटेनर और ट्रक में टक्कर, 2 लोगों की मौत

Edited By Manisha rana, Updated: 23 Nov, 2024 01:46 PM

2 people died in collision between container and truck in rohtak

रोहतक के चुलियाना मोड पर कोहरे में कंटेनर और ट्रक में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई और एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

हरियाणा डेस्कः रोहतक के चुलियाना मोड पर कोहरे में कंटेनर और ट्रक में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई और एक की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने हादसे पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

हादसे में 2 लोगों की मौत

जानकारी के अनुसार शनिवार तड़के चुलियाना मोड़ के पास एक कंटेनर खड़ा था जिसमें पीछे से आए गार्डर से भरे ट्रक की टक्कर हो गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है, जिसकी पहचान राजस्थान के साखर मन पट्टी निवासी नंदू और दूसरे में भिवानी के सरला निवासी अमित के तौर पर हुई है। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंती और घायल को इलाज  के लिए  पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया, जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मामले की जांच कर रही पुलिस

हादसे को लेकर पुलिस ने कहा कि ये घटना तड़के करीब 4 बजे की बताई जा रही है। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है और 1 व्यक्ति घायल हुआ है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। की जांच कर रही है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!