हाईवे पर खड़े ट्राले में टकराने से 2 बाइक सवारों की मौत, करनाल से जा रहे थे पानीपत

Edited By Manisha rana, Updated: 29 Jul, 2024 09:28 AM

2 bike riders died after colliding with a trolley parked on the highway

हाईवे पर स्थित बाबा ढाबे के सामने सड़क पर खड़े ट्राले से बाइक टकरा गई जिस कारण बाइक पर सवार 3 लोगों में से 2 की मौत हो गई। बाबरपुर निवासी राजा ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि उसका भाई गोपी, उसके भाई का दोस्त देव व अभिषेक बाइक पर सवार होकर शनिवार...

घरौंडा : हाईवे पर स्थित बाबा ढाबे के सामने सड़क पर खड़े ट्राले से बाइक टकरा गई जिस कारण बाइक पर सवार 3 लोगों में से 2 की मौत हो गई। बाबरपुर निवासी राजा ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि उसका भाई गोपी, उसके भाई का दोस्त देव व अभिषेक बाइक पर सवार होकर शनिवार की देर रात लगभग डेढ़ बजे करनाल से पानीपत जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि जी.टी. रोड पर स्थित बाबा ढाबे के सामने सड़क पर खड़े ट्राले से उनकी बाइक टकरा गई जिससे तीनों घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर डॉक्टर ने गोपी व देव को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी जंगशेर ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!