रेहड़ी चालक पर गोली चलाने के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अभी भी फरार...

Edited By Manisha rana, Updated: 11 Oct, 2024 01:40 PM

2 accused arrested in case of firing on street vendor

कैथल पुलिस ने बुधवार को रिक्शा चालक पर गोली चलाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

कैथल (जयपाल रसूलपुर) : कैथल पुलिस ने बुधवार को रिक्शा चालक पर गोली चलाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वारदात को अंजाम देने वाले तीनों आरोपी कैथल के पाडला गांव के रहने वाले हैं। इनमें 18 वर्षीय गौरव और 19 वर्षीय साहिल और 20 वर्षीय हर्ष का नाम शामिल है।

मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर 

पुलिस ने इस मामले में से आरोपी गौरव और साहिल को गिरफ्तार किया है, जबकि गोली चलाने वाला मुख्या आरोपी हर्ष की अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा है। आरोपियों ने पीड़ित गांव दिल्लोवाली निवासी रवि प्रकाश पर अपने साथी साहिल और गौरव ने हर्ष के साथ मिलकर हमला किया और मुख्य आरोपी हर्ष ने गोली चलाई थी। पीड़ित की शिकायत के पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था, जिनमें से दो आरोपियों को थाना शहर पुलिस ने वीरवार को गिरफ्तार कर लिया है, जिनको आज अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा।

यह है पूरा मामला 
 
बता दें कि बुधवार को तीनो आरोपियों ने गांव दिल्लोवाली निवासी 35 वर्षीय युवक रवि प्रकाश पर हमला कर उस पर गोली चला दी थी, जब वह दोपहर करीब डेढ़ बजे शहर से मोटरसाइकिल वाली रेडी पर अपने गांव जा रहा था। तब गढ़ी गांव के पास ड्रेन पर ट्रैफिक पुलिस ने नाका लगाया हुआ था। पुलिस के डर से जब उसने अपनी बाइक वापस मोड़ी तभी बाइक पर पीछे से आ रहे तीन बदमाशों ने उसकी रेहड़ी को टक्कर मार दी और वह उसके साथ मारपीट करने लगे। तभी उनमें से एक युवक ने पिस्टल निकाल कर उसके पर गोली मार दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी वहां से फरार हो गए थे। घायल युवक का जिले के सरकारी अस्पताल इलाज चल रहा है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!