पशु चोर गिरोह सक्रिय: कर्मचारियों को बंधक बनाकर डेयरी से 15 दुधारू भैंस की चोरी

Edited By vinod kumar, Updated: 07 Nov, 2020 06:47 PM

15 milch buffalo stole from the dairy by holding employees hostage

इन दिनों सोहना इलाके में पशु चोर गिरोह सक्रिय और पुलिस निष्क्रिय नजर आ रही है। ताजे मामले में अज्ञात 15-20 चोरों ने हथियारों के दम पर एक भैंस डेयरी पर कार्यरत 3 कर्मचारियों को हथियारों के दम पर बंधक बनाकर कमरे में बंद कर दिया और फिर डेयरी के अंदर से...

सोहना (सतीश): इन दिनों सोहना इलाके में पशु चोर गिरोह सक्रिय और पुलिस निष्क्रिय नजर आ रही है। ताजे मामले में अज्ञात 15-20 चोरों ने हथियारों के दम पर एक भैंस डेयरी पर कार्यरत 3 कर्मचारियों को हथियारों के दम पर बंधक बनाकर कमरे में बंद कर दिया और फिर डेयरी के अंदर से 15 कीमती दुधारू भैसों को दो गाड़ियों में भरकर फरार हो गए।

PunjabKesari, haryana

भैसों को चोरी कर ले जाने के बाद एक कर्मी ने किसी तरह से अपने हाथों को खोलकर डेयरी मालिक को फोन कर मामले की सूचना दी। जिसके बाद मालिक ने सारी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

PunjabKesari, haryana

गौरतलब है कि इससे पहले भी अज्ञात पशु चोरों द्वारा सोहना इलाके के अलग-अलग गांव से एक महीने के अंदर किसानों की करीब पैंतीस भैंसों को चोरी किया जा चुका है। लेकिन पुलिस अभी तक न तो भैंसों को खोज पाई है और ना ही चोरों का कोई सुराग लगा पाई है। आए दिन बढ़ रहे पशु चोरी के मामलों से किसान काफी परेशान दिख रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!