Faridabad: पतंग लूटने गया 12 साल का फरहान नहर में डूबा, परिवार में मचा कोहराम...सर्च ऑपरेशन जारी

Edited By Manisha rana, Updated: 10 Jun, 2026 03:34 PM

12 year old farhan drowned in a canal while trying to steal a kite

फरीदाबाद के प्रेम नगर इलाके में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां 12 वर्षीय फरहान पतंग लूटने के लिए नहर के पास गया था, जहां उसका पैर फिसल गया और वह नहर में डूब गया।

फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद के प्रेम नगर इलाके में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां 12 वर्षीय फरहान पतंग लूटने के लिए नहर के पास गया था, जहां उसका पैर फिसल गया और वह नहर में डूब गया। घटना के बाद परिजनों ने काफी देर तक अपने स्तर पर बच्चे की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।  सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।

बच्चे की तलाश के लिए बचाव दल को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस और रेस्क्यू टीम नहर में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और इलाके में शोक का माहौल है। फिलहाल पुलिस और बचाव दल फरहान की तलाश में जुटे हुए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!