रोहतक में कार से मिला 1 करोड़ रूपये कैश, दिल्ली ब्लास्ट के बाद की जा रही थी चेकिंग

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 11 Nov, 2025 06:00 PM

1 crore rupees in cash found in a car in rohtak

रोहतक पुलिस ने वाहनों की चेकिंग के दौरान एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं।

रोहतक : रोहतक पुलिस ने वाहनों की चेकिंग के दौरान एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं। मामला शिवाजी कॉलोनी थाना क्षेत्र का है, जहां जलेबी चौक पुल के नीचे थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश सैनी की अगुवाई में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही थी। 

इसी दौरान झज्जर की ओर से आ रही एक कार को रोका गया। गाड़ी में 4 युवक सवार थे। जांच के दौरान पीछे बैठे 2 युवकों के बैग से 500, 200 और 100 रुपये के नोटों के बंडल मिले, जिनकी कुल राशि 1 करोड़ रुपये पाई गई।

आयकर विभाग को दी सूचना

पुलिस ने मौके पर नकदी जब्त कर अदालत के आदेशानुसार रकम को रोहतक ट्रेजरी में जमा करवा दिया है। साथ ही, मामले की जानकारी आयकर विभाग को भी भेज दी गई है ताकि धन के स्रोत की जांच की जा सके।

PunjabKesari

दिल्ली ब्लास्ट के बाद की जा रही थी चेकिंग

पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि दिल्ली में हाल ही में हुई घटना को ध्यान में रखते हुए जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने कई स्थानों पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच तेज कर दी है, साथ ही होटलों, धर्मशालाओं और सरायों में ठहरे लोगों की भी गहन जांच की जा रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!