ट्रक ने दो सगे भाइयों को कुचला, मौके पर ही मौत

Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 19 Feb, 2026 07:40 PM

two brothers crushed by a truck died on the spot

सड़क की तकनीकी खराबी की वजह से दो सगे भाइयों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। बताया जाता है कि दुर्घटना के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया।

पटौदी, ब्यूरो :  सड़क की तकनीकी खराबी की वजह से दो सगे भाइयों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। बताया जाता है कि दुर्घटना के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। ट्रक द्वारा की गई दुर्घटना के बाद शवों की हालत इतनी खराब थी कि उन्हें उठाने के लिए भी उपकरणों की सहायता लेनी पड़ रही थी। बार-बार हो रही इस तरह की दुर्घटनाओं के कारण स्थानीय नागरिकों में रोष है वहीं मृतक के परिजनों का कहना है कि दोषी अधिकारियों के खिलाफ सरकार को सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

 

यह है मामला

 रेवाड़ी जिले के गांव कतोपुरी निवासी गूगन  वह उनका भाई ईश्वर पुत्र रतन गुरुग्राम के बादशाहपुर किसी शोक सभा में जा रहे थे। इस दौरान जाटोली मंडी में ट्रक की चपेट में आने के बाद दोनों ट्रक के पिछले टायरों के नीचे दब गए। बताया जाता है कि 16 टायरों वाला यह ट्राला बिल्डिंग मटेरियल से लदा हुआ था। दोनों भाइयों के ऊपर से जैसे ही ट्राला गुजर दोनों की मौके पर ही मौत हो गई और शव बुरी तरह से क्षत विक्षत हो गए। दुर्घटना सुबह लगभग 10:30 के आसपास हुई इस दौरान सब उठाने तक सड़क पर लंबा जाम लग गया।

 

कई लोगों की हो चुकी मौत

पटौदी  प्रशासन इतना नकारा और निकम्मा हो चुका है कि बार-बार इस स्थान पर दर्जन  भर से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। लेकिन फिर भी प्रशासन और स्थानीय नेता नींद से नहीं जाग रहे हैं। बताया  जाता है कि पूर्व नगर पालिका द्वारा यहां टाईलों का रोड सड़क के साथ बनाया गया था। उसके बाद ही यहां सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला बढ़ गया और लगातार मौत का सिलसिला भी बढ़ गया।

 

तकनीकी स्तर पर रोड खराब

पीडब्ल्यूडी की हद में बना सड़क का लगभग 500 मीटर  का टुकड़ा तकनीकी स्तर पर पूरी तरह से खराब है। कंक्रीट के सड़क के साथ नगर पालिका द्वारा टाइल  लगाने का काम किया गया था। टाईलों को सड़क के बराबर ने लगाकर उन्हें मुख्य मार्ग से नीचे लगाया गया जिसकी वजह से मुख्य मार्ग और तिलों के बीच में 4 से 6 इंच तक का सीधा गैप बन  गया। इस वजह से जब भी कोई मोटरसाइकिल चालक टाईलों से मुख्य मार्ग पर आता है तो असंतुलित होकर रोड की तरफ ही गिरता है और पीछे से या साथ में से चल रहा वाहन  उसे रोंदता हुआ आगे बढ़ जाता है।

 

 नहीं बन रहा फोर लाइन 

 सरकार द्वारा बीते 10 वर्षों से लगातार पटौदी के लोगों को बिलासपुर कुलाना रोड को चार लाइन बनाने का सुनहरा सपना दिखाया जा रहा है इस संबंध में पूर्व विधायक ने तो कई बार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि जल्द ही इसका काम शुरू हो जाएगा लेकिन कुछ नहीं हुआ इसके अलावा ग्रामीण और शहर वासियों का कहना है कि शहर में भारी वाहनों का दबाव दिनों दिन बढ़ता जा रहा है इसके लिए पटौदी जाटोली मंडी में को बाईपास बनाया जाए।

 

कट बंद करो 

बार-बार हो रही दुर्घटनाओं की वजह से अब स्थानीय लोग भी इस स्थान को डेथ जॉन कहने लग गए हैं। जहां गाए बगाय  दुर्घटनाएं होती रहती हैं अगर किसी के भाग्य साथ दे दे तो जान बच जाती है वरना ऐसे ही कुचल  कर मौत हो जाती है। इसका मुख्य कारण इस 1 किलोमीटर के मार्ग पर लगभग 8 से 10 कट लोगों ने अपनी सुविधा के अनुसार छुड़वाए हुए हैं जिसकी वजह से वाहनों में अफरा तफरी रहती है इसके अलावा सड़क को ठीक करने का भी लोगों ने बेड़ा उठाने की मांग प्रशासन से की है। वही इस संबंध में पुलिस प्रशासन का कहना है कि मृतकों की पहचान हो गई है शवों को मोर्चरी पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है साथ ही ट्राले को इंपाउंड कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!