व्यापारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, दुकानें बंद कर किया रोष प्रदर्शन

Edited By Isha, Updated: 26 Jun, 2019 09:58 AM

traders start indefinite strike closed shops exhibit fury

: भट्टूमंडी में व्यापारियों ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है।  हड़ताल के कारण अनाज मंडी की दुकानें बंद रही। व्यापारियों ने सरकार के खिलाफ  नारेबाजी की। यह धरना सरसों खरीद में हरियाणा वेयर हाऊस व डी.

भट्टूकलां: भट्टूमंडी में व्यापारियों ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है।  हड़ताल के कारण अनाज मंडी की दुकानें बंद रही। व्यापारियों ने सरकार के खिलाफ  नारेबाजी की। यह धरना सरसों खरीद में हरियाणा वेयर हाऊस व डी.एफ.एस.सी. के अधिकारियों द्वारा मनमानी करने व व्यापारियों को परेशान करने के विरोध में शुरू किया गया है। धरने की सूचना मिलते ही एस.डी.एम. सरजीत नैन, डी.एफ.एस.सी. प्रमोद कुमार, हरियाणा वेयर हाऊस के डी.एम. कृष्ण कुमार, निरीक्षक नरेन्द्र कुमार, मार्कीट कमेटी सचिव अमनजीत ने धरनास्थल पर जाकर व्यापारियों से बातचीत की।

अधिकारियों ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों का जल्द समाधान करवाने का प्रयास किया जाएगा, लेकिन व्यापारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। व्यापारियों ने कहा कि उन्होंने अनेक बार अधिकारियों के दरवाजे खटखटाए लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। अब जब तक उनकी जायज मांगों का समाधान नहीं होता, तब तक वे धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे।  प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों ने कहा कि हरियाणा वेयर हाऊस द्वारा खरीदी गई सरसों के आई फार्म की कुल लागत पर 2 फीसदी टी.डी.एस. काटा गया है। टी.डी.एस. केवल दामी व लेबर पर काटा जाए।

आढ़तियों से पूरे आई फार्म लागत पर काटा गया टी.डी.एस. वापसी किया जाए। व्यापारियों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो यह प्रदर्शन तेज किया जाएगा। व्यापारियों के समर्थन में अनाजमंडी की दुकानें बंद रही। इस दौरान भीम वकील, सुभाष गर्ग, पवन लोहिया, दिनेश गुप्ता, मुकेश गर्ग, विनय बंसल, योगराज शर्मा, कामरेड विष्णुदत्त शर्मा, मनोज बंसल, मुरली, अजीत माचरा, आशु गोयल, अशोक, रोशनलाल, रितेश, मुकेश गोयल, अमित, रजत सिंगला, राम अवतार, पवन शर्मा, राकेश पारिक, गणेश, प्रमोद कुमार, संजय सिंगला, सतीश कुमार, अनुप कुमार, राजेश भांभू, छोटू, विनोद गर्ग, गुलाब चंद्र सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!