मारकंडा नदी में नहाने गया युवक डूबा, तलाश करने वाले की भी मौत

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 18 Aug, 2018 11:11 AM

youth drown in malkanda river

मारकंडा नदी में वीरवार को नहाने गए 3 युवकों में से एक युवक डूब गया। इसके बाद गहरे पानी में लापता युवक को खोजते समय एक नवयुवक की भी डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकालकर....

मुलाना(पंकेस): मारकंडा नदी में वीरवार को नहाने गए 3 युवकों में से एक युवक डूब गया। इसके बाद गहरे पानी में लापता युवक को खोजते समय एक नवयुवक की भी डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकालकर अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार गांव जौली के अंकुश उर्फ बंटी (19) पुत्र अमरीक सिंह, लाली (19) पुत्र अजायब सिंह व गौरव उर्फ दारा (20 )पुत्र सतीश कुमार तीनों युवक वीरवार को बाइक पर सवार होकर मुलाना झाड़ू माजरा मार्ग स्थित मारकंडा नदी में नहाने गए थे।

नहाते समय बंटी पानी के गहरे कुंड की चपेट में आकर डूब गया। बंटी के डूबने के बाद लाली व गौरव मौके से भाग गए। गांव में जाकर भी दोनों ने डर के कारण किसी को इसकी जानकारी नहीं दी। रात को जब बंटी घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने गौरव उर्फ दारा से पूछताछ की लेकिन उसने बात को टाल-मटोल दिया। इसके बाद शुक्रवार को बंटी के परिजनों ने गौरव से सख्ती से पूछा तो उसने सच्चाई बताई। इसके बाद युवकों की निशानदेही पर खोज शुरू की। 

पुलिस द्वारा भी कुरुक्षेत्र, पटियाला व नग्गल कलेरा की गोताखोरों की 3 टीमें युवक को खोजने में जुटी रहीं। देर शाम तक भी कोई कामयाबी नहीं मिली। वहीं ग्रामीण के साथ युवक को खोजते समय जौली वासी साहिल उर्फ शैली (20) पुत्र गुरमेज खान गहरे पानी में डूब गया। जब तक लोग उसे निकाल पाते तब तक उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतक साहिल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, बंटी का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने एक युवक से पूछताछ की है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!