बस अड्डे में खड़ी आप्रेटिव सोसायटी बस को चुरा ले गए चोर,CCTV कैमरे में हुआ कैद

Edited By Isha, Updated: 12 Sep, 2019 10:02 AM

thieves stole the operative society bus parked in the bus stand

बस स्टैंड परिसर में खड़ी दि हरि को-आप्रेटिव सोसायटी की बस तड़के चोरी हो गई। बुधवार की सुबह जब बस ड्राइवर और कंडक्टर बस स्टैंड आए तो उन्हें स्टैंड से बस गायब मिली। इसके बाद सुबह 7 बजे बस अड्डा इंचार्ज.............

अम्बाला छावनी (जतिन): बस स्टैंड परिसर में खड़ी दि हरि को-आप्रेटिव सोसायटी की बस तड़के चोरी हो गई। बुधवार की सुबह जब बस ड्राइवर और कंडक्टर बस स्टैंड आए तो उन्हें स्टैंड से बस गायब मिली। इसके बाद सुबह 7 बजे बस अड्डा इंचार्ज और लालकुर्ती चौकी पुलिस को सूचना दी।पुलिस को दी शिकायत ने बस मालिक ने बताया कि उनकी सोसायटी की बस अम्बाला सिटी से जगाधरी और जगाधरी से अम्बाला सिटी के बीच चलती है।

हर रोज की तरह शाम को पौने 7 बजे बस खड़ी करके गया था। जब सुबह 7 बजे ड्राइवर और परिचालक आए तो बस नहीं मिली।पुलिस ने बस स्टैंड में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे खंगाले तो पाया कि तड़के 3 बजकर 27 मिनट पर बस को कोई अज्ञात बाहर की ओर ले जाता दिखा है। इसके बाद से पुलिस रोड पर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की रिकॉॄडग खंगाल रही है।

टोल से खंगाला रिकॉर्ड
पुलिस ने यमुनानगर, चंडीगढ़ और पंजाब की ओर जाने वाले नैशनल हाईवे पर लगे टोल प्लाजा पर भी पूछताछ करनी शुरू कर दी है। इसके अलावा सी.सी.टी.वी. फुटेज को खंगाल कर भी पुलिस बस चोरी की वारदात को अंजाम देने वालों तक पहुंचने की हर मुमकिन कोशिश कर रही है।

 

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!