Edited By Updated: 18 Feb, 2017 12:23 PM

गोहाना जींद रोड पर रेलवे फ्लाईओवर के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई
गोहाना (सुनील जिंदल):गोहाना जींद रोड पर रेलवे फ्लाईओवर के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई और एक युवक घायल हो गया। घायल की हालत को गंभीर देखते उसे रोहतक पी.जी.आई. में दाखिल करवाया गया है। मृतक के परिजनों ने बताया कि कृष्ण गंगेश (मृतक) गांव का रहने वाला था। वह खेती का काम करता था और देर अपने भाई के पास नई अनाज मंडी में किसी काम के सिलसिले में आया था। गत शाम को अपनी बाइक के गांव वापिस जा रहा था कि रस्ते में रेलवे फ्लाईओवर के पास किसी अज्ञात वाहन ने इसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कृष्ण की मौके पर ही मौत हो गईस जबकि एक युवक विनोद घायल हो गया। घायल युवक मामुदपुर का रहने वाला है और रस्ते में जाते समय कृष्ण की बाइक पर फ्लाई ओवर तक लिफ्ट लेकर बैठा था। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी और शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया है।