दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटकर निकाला घर से बाहर

Edited By Isha, Updated: 18 Sep, 2019 04:27 PM

dowry demand not met married woman beaten out of house

शादी में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर उसके आरोपी पति समेत ससुराल पक्ष के 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया....

यमुनानगर (ब्यूरो): शादी में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर उसके आरोपी पति समेत ससुराल पक्ष के 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले में अभी आरोपी फरार हैं।

मिली जानकारी के अनुसार विकास नगर कालोनी निवासी पारूल शर्मा ने महिला पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी गुरुग्राम निवासी सुशील कुमार के साथ हुई थी। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके पति व ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों सोमनाथ, बचनी व फरीदाबाद निवासी वंदना ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया।  

दहेज वापस आने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने मायके पहुंचकर घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!