सरोवर में नहाते समय युवक की डूबने से मौत

Edited By Shivam, Updated: 16 Jun, 2019 06:28 PM

death of a young man drowning while bathing in the lake

शनिवार की दोपहर को गुरुद्वारा साहिब कपालमोचन सरोवर में नहाते समय मुसिम्बल गांव के 23 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। सूचना पाकर एच.सी. जगदीप सिंह, एच.सी. जसबीर सिंह मौके पर पहुंचे। परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। शव को बाहर निकाल...

बिलासपुर (पंकेस): शनिवार की दोपहर को गुरुद्वारा साहिब कपालमोचन सरोवर में नहाते समय मुसिम्बल गांव के 23 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। सूचना पाकर एच.सी. जगदीप सिंह, एच.सी. जसबीर सिंह मौके पर पहुंचे। परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। शव को बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जगाधरी भिजवा दिया।

मौके से प्राप्त जानकारी व सी.सी.टी.वी फुटेज के अनुसार मुसिम्बल गांव का गुरुविंद्र (23) पुत्र रमेश सिंह करीब सवा 1 बजे कपालमोचन गुरु घर पहुंचा। उसने गुरु घर में माथा टेक पाठ किया व अरदास की। इसके बाद करीब पौने 2 बजे सरोवर पर नहाने के लिए चला गया। पहले तो वह रेङ्क्षलग के अंदर ही नहाता रहा कुछ देर बाद वह रेङ्क्षलग से आगे गहरे पानी में तैरने लग गया। सरोवर में काफी देर तैरने के बाद वह वापस रेङ्क्षलग की तरफ आता दिखाई दिया परन्तु रेङ्क्षलग पर पहुंचने से पहले ही वह गहरे पानी में डूब गया। सेवादारों ने शव को तैरता हुआ देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!